इंडिया न्यूज़: (Janhvi Kapoor) बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने कल अपना 26वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके आने वाली फिल्म NTR30 का पोस्टर भी रिलीज किया गया था। जिसे लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं और उन्हें बधाई दें रहें हैं। इस ही बीच एक और बधाई सामने आई है। जिससे जाह्नवी कपूर मीडिया की सुर्खियों में शामिल हो गई है। बात यह है कि उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया जाह्नवी कपूर को रोमांटिक पोस्ट के जरिए बर्थडे विश किया है।
सोशल मीडिया पर शेखर पहाड़िया ने जाह्नवी कपूर के साथ एक रोमांटिक तस्वीर को शेयर करते हुए, उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। इसके साथ ही एक बार फिर से जाह्नवी कपूर की पर्सनल लाइफ मीडिया की सुर्खियों में आ गई है। इन दोनों के रिश्ते को लेकर अब बात शुरू हो गई है कि क्या इन दोनों का ब्रेकअप हुआ भी था या फिर नहीं आपको बता दें कि शेखर द्वारा शेयर की गई तस्वीर में जाह्नवी और शिखर काफी करीब नज़र आ रही है। वही शेखर ने फोटो के नीचे हैप्पी बर्थडे लिखकर उसके साथ एक रेड कलर का हार्ट इमोजी भी लगाया है।
बीते कुछ दिनों से जाह्नवी कपूर, शिखर पहाड़िया के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इन दोनों को अक्सर पार्टी या फिर अलग-अलग जगह पर घूमते फिरते देखा जा सकता है। वही पिछले हफ्ते उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें जाह्नवी, शिखर के साथ कार में नजर आई थी। वही इन सब चीजों को देखने के बाद लोगों के मन में यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या सच में दोनों का ब्रेकअप हुआ था या सिर्फ यह सब कहने वाली बात है साथ ही आपको बता दे शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। वही व सुशील कुमार शिंदे की बेटी स्मृति शिंदे और संजय पहाड़िया के बेटे हैं। इसके साथ ही मिली जानकारी के मुताबिक जाह्नवी और शिखर कुछ सालों पहले ही रिलेशनशिप में आए थे। वही बीच में इन दोनों के रिश्ते की टूटने की अफवाह उड़ने लगी थी लेकिन अब इन दोनों को एक साथ देख कर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह दोनों रिश्ते में वापस आ गए हैं।
ये भी पढ़े: मुझे शारीरिक और मानसिक रूप से किया प्रताड़ित, मलयालम एक्ट्रेस ने एक्स बॉयफ्रेंड पर लगाया आरोप
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.