संबंधित खबरें
Viral Video: 'नशे का इंजेक्शन लगाया, फिर बांधकर महाकुंभ में डाल गया', प्रोपर्टी के लालच में दानव बना बेटा
पैसे निकालने बैंक पहुंची महिला, जैसे ही कैशियर ने पढ़ा चेक हो गया बेहोश! देखें हैरतअंगेज वीडियो
बाप रे शेख की बीवी के इतने नखरे! बच्चों को स्कूल भेज जीती है इतनी आलिशान जिंदगी, देख नहीं होगा आंखों पर यकीन
'कलियुग का बेस्ट पति', महाकुंभ की भीड़ में बीवी के लिए किया ऐसा काम, Video देखकर जल गईं देश भर की पत्नियां
Viral Couple video: ट्रेन में लड़का-लड़की खुल्लम खुल्ला होने लगे इंटीमेट, देखकर झेंप गई पब्लिक, Video देखकर माथा पीट लेगा सभ्य समाज
आवारा कुत्तों के झुंड ने मासूम बच्ची पर किया जानलेवा हमला, दांत से पैर पकड़कर कुछ दूर तक घसीटा, हलक में अटक गईं सांसें
India News (इंडिया न्यूज), Russian Girl Wants Indian Groom: रूस की एक लड़की को इंडियन कल्चर से इस कदर लगाव हुआ है कि वो अब अपने लिए एक भारतीय लड़के की तलाश कर रही है। हम आपको इस लड़की का नाम नेली है। इसका एक वीडियो जमकर वायरल हो गया है। जिसमें वो कहती हुई नजर आ रही है कि उसे एक भारतीय दूल्हे की तलाश है। हालांकि लड़की ने इसके लिए शर्तें भी रखी है, इन शर्तों को सुनकर भारत के सभी जवान लड़कों का दिल टूट जाएगा। भारतीय लड़के इनके इन शर्तों को पूरा नहीं कर पाएंगे। इस वीडियो को देखकर यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
अगर हम नेली के इंस्टा अकाउंट की बात करें तो उसके प्रोफाइल से पता चलता है कि वह अब दुबई में रहती हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो 18 अक्टूबर को शेयर किया गया है। जिसमें वो ये कहती हुई नजर आ रही है कि वह अपने लिए भारतीय दूल्हे की तलाश कर रही हैं। जैसे ही सिंगल लड़कों की नजर नेली के वीडियो पर पड़ी तो वो लगभग वरमाला लिए तैयार बैठे नजर आए। लेकिन जैसे ही रूसी लड़की ने अपनी शर्तें बताई, सभी जवानों का दिल टूट कर बिखड़ गया।
View this post on Instagram
इस वायरल वीडियो में नेली सजी धजी हुई नजर आ रही है। वीडियो में वो बोलती हुई नजर आ रही है कि उन्हें भारतीय लड़के की तलाश है। लेकिन उसके लिए उनकी कुछ शर्तें हैं, उन्हें अपने होने वाले पति में ये गुण चाहिए। उनके अनुसार लड़के की हाइट छह फीट से अधिक होनी चाहिए तो वहीं उस लड़के की आंखें हरी होनी चाहिए। म्यूजिक लवर हो और डांस तो आना ही चाहिए। इसके अलावा वो घूमने-फिरने का भी शौकीन हो। इसके अलावा उस लड़के को रूस से भी प्यार होना चाहिए।
नदी के किनारे ही क्यों की जाती हैं छठ की पूजा…इस रहस्य से जुड़ा है इन सभी सवालों के जवाब?
इस वीडियो को देखकर भारत के जवान लड़कों ने मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि, अरे दीदी सीधा बोलो न इंडियन लड़के के रूप में Ben 10 चाहिए। वहीं एक अन्य यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि, सबकुछ ठीक था, बस हरी आंखों से चूक गया भाइयों। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, दीदी को ऋतिक चाहिए था, जो मिलने से रहे। इस वीडियो में ऐसे कई मजेदार कमेंट्स देखने को मिल सकते हैं। एक और यूजर ने सवालिया लहजे में कमेंट किया कि, मैं छह फीट से ज्यादा हूं। रूस भी पसंद है। क्या मैं ग्रीन लेंस पहन सकता हूं। एक अन्य यूजर ने लिखा, आप सीधे-सीधे कहिए न, आपको राशन, आधार और आयुष्मान कार्ड चाहिए।
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.