होम / Kimami Sewai Recipe: इस ईद किमामी सेवई से करें अपनों का मुंह मीठा,आज सीख सेवई बनाने का सही तरीका

Kimami Sewai Recipe: इस ईद किमामी सेवई से करें अपनों का मुंह मीठा,आज सीख सेवई बनाने का सही तरीका

Priyambada Yadav • LAST UPDATED : April 21, 2023, 12:02 pm IST
ADVERTISEMENT
Kimami Sewai Recipe: इस ईद किमामी सेवई से करें अपनों का मुंह मीठा,आज सीख सेवई बनाने का सही तरीका

Kimami Sewai Recipe

India News (इंडिया न्यूज़),Kimami Sewai Recipe, दिल्ली: पूरे देश भर में जोरों से ईद की तैयारियां हो रही हैं। रमज़ान के पाक महीने में रोजा पूरे होने के बाद ईद उल फितर मनाने का जोश देश के हर कोने में दिख रहा है। बाजारों में उपहार, नए कपड़े, सेवइयां, मिठाईयों लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

हर जगह लोगों में खरीदारी के लिए जोश नजर आ रहा है। लेकिन इस भाग दौड़ में आप कहीं अपनों को ईद की बधाई देना के बाद मुंह मीठा कराने के लिए सेवइयां बनाना ना भूल जाए। इस लिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको ईद की नमाज अदा कर अल्लाह का शुक्रिया अदा करने के बाद अपनो को गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देने के बाद मुंह मीठा करने के लिए सेवइयां कैसे बनाएं ये बताने वाले हैं। जिससे आप ईद की मुबारकबाद देने के साथ-साथ लोगों का मुंह भी मीठा कर सके।

किमामी सेवई के लिए सामग्री

महीन सेवई भुनी हुई – 250 ग्राम
चीनी – 150 ग्राम
देसी घी – 100 ग्राम
इलायची पाउडर – 1/2 टी स्पून
केवड़ा इत्र – 5 बूंदे
लाल रंग (खाने वाला) – 1/4 टी स्पून
ड्राई फ्रूट्स कटे – 2 टेबलस्पून

किमामी सेवई बनाने की विधि

किमामी सेवई बनाने के लिए सबसे पहले सेवई लें और उसे अच्छे से साफ कर लें। फिर एक कड़ाही में घी डालकर मध्यम आंच पर घी पिघला कर उसमें सेवई डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें। फिर एक बर्तन में निकालकर अलग रख दें।

अब एक दूसरे बर्तन में एक गिलास पानी और चीनी 1/2 तार की चाशनी तैयार कर अलग रख दें। फिर सेवई वाली कड़ाही को करछी से चलाएं और उसमें धीरे-धीरे से हिलाते हुए चाशनी डालते जाएं ऐसा करने से चाशनी और सेवई दोनों अच्छे से मिक्स हो जाएंगी। इसके बाद सेवई में आधा चम्मच इलायची पाउडर , ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम, पिस्ता) डालकर सेवई के साथ अच्छी तरह से मिलाने के बाद गैस बंद कर दें। और लिजिए आपकी स्वादिष्ट किमामी सेवई बनकर तैयार हो गई है। इसे सर्व करने से पहले सूखे मेवे से सजा दें और गर्मागर्म सर्व करें।

Also Read:  इस ईद पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर का ट्राई करें सिंपल सोबर नो मेकअप-मेकअप लुक

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT