India News (इंडिया न्यूज़), The Kerala Story Box Office Collection, दिल्ली: विवादों में घिरी होने के बावजूद भी 32 हजार महिलाओं के जबरन धर्मांतरण और उनके आईएसआईएस में शामिल होने की कहानी पर आधारित फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ तमाम विवादों के बीच आखिरकार 5 मई शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। और फिल्म ने अपने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग कर मात्र 40 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बड़ी-बड़ी कमर्शियल फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए साल 2023 की पांचवीं सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है।
बता दें, इस फिल्म का जहां कुछ दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर कई राजनीतिक पार्टियां फिल्म की रिलीज को लेकर विरोध कर रही थी। और कई जगह फिल्म की रिलीज को बैन करने की भी मांग की जा रही थी हालांकि इसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। लेकिन कई जगहों पर हाई अलर्ट जारी कर फिल्म रिलीज किया गया है। वही फिल्म को लेकर जितना विवाद हो रहा है फिल्म को उतना ही फायदा मिल रहा है। क्योंकि लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज किए जाने के बाद भी सुदीप्तो सेन की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को सिनेमाघरों में मंगलवार को 11 करोड़ से ज्यादा कमाई की है। जिससे अब तक फिल्म का टोटल कलेक्शन 57.62 करोड़ से ज्यादा की हो गई है।
दिन | तारीख | कमाई |
पहला दिन | 05 May 2023 | 06.75 करोड़ |
दूसरा दिन | 06 May 2023 | 10.50 करोड़ |
तीसरा दिन | 07 May 2023 | 16.00 करोड़ |
चौथे दिन | 08 May 2023 | 15 करोड़ |
पांचवें दिन | 09 May 2023 | 11 करोड़ |
Also Read: अमेरिकन बॉक्स ऑफिस पर प्रियंका की फिल्म लव अगैन हुई फ्लॉप
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.