होम / Weather Forecast: देश में मौसम ने बदली करवट, इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड

Weather Forecast: देश में मौसम ने बदली करवट, इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड

Shanu kumari • LAST UPDATED : October 17, 2023, 4:22 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Weather Forecast: देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम ने एकाएक अपना रुख बदला है। दिल्ली-एनसीआर में कल रात (सोमवार) तेज हवाओं के साथ तेज बारिश हुई। वहीं उतराखंड और हिमाचल के ऊपरी हिस्सों में बर्फबारी देखनें को मिला। आज से दिल्ली के मौसम में बदलाव महसूस होने लगा है। हल्की सिहरन के साथ बादल भी छाए रहे हैं। वहीं मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अगले 15 दिनों में तापमान में गिरावट शुरु होगी। साथ ही यह भी बताया गया कि पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय होने के कारण मौसम ने करवट बदली है।

  • 15 दिनों में तापमान में गिरावट शुरु होगी
  • राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली में गुलाबी ठंड 

आज देश की राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि सामान्य तापमान से दो डिग्री कम है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि अभी आसमान में बादल छाए रहेगा और साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है। वहीं अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जानें की उम्मीद जताई गई है। बता दें कि बारिश के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने वाली 13 उड़ानों के मार्गों में बदलाव किया गया।

उत्तराखंड में अर्लट जारी 

उत्तराखंड के मौसम की बात करें तो मानसून ने भी करवट बदलना शुरु कर दिया है। राज्य में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। वहीं मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के साथ तेंज आंधी का अर्लट भी जारी किया गया है। सोमवार को केदरनाथ में आंधी तूफान के साथ तेज बारिश और बर्फबारी देखी गई । आज (मंगलवार) को भी बारिश-बर्फबारी हुई। जिसके कारण कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को थोड़ी राहत मिलेगी। लेकिन 20 अक्टूबर तक मौसम ठंडा रहने वाला है।

हिमाचल में टूटा रिकार्ड

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने पूरी तरीके से अपना रुख बदला है। राज्य के 8 जिलों में बारिश और बर्फबारी जारी है। जिसमें कुल्लू, लाहौल, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा, शिमला, मंडी सिरमौर जिला शामी है। बर्फबारी के कारण लोगों को दिसंबर-जनवरी वाली ठंड का अहसास हो रहा है। हिमाचल का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 1971 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि अक्टूबर महिने में तापमान इतना नीचे गया हो। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में दो दिन से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव था। अब धीरे-धीरे कमजोर होना शुरु होगा। जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी।

पंजाब-हरियाणा में बारिश

इसके अलावा पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। बारिश के कारम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा के फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, अंबाला, हिसार और सिरसा समेत पंजाब के मोहाली, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर पटियाला, बठिंडा और लुधियाना में भी सोमवार को बारिश हुई।

जम्मू-कश्मीर में राजमार्ग बंद

जम्मू-कश्मीर में भी बारिश और बर्फबारी शुरू हो चुकी है। वहीं भारी बारिश के कारण श्रीनगर-लेह राजमार्ग बंद हो गया। जिसके बाद बीआरओ की 122 आरसीसी बर्फ हटाने का काम कर रही है। वहीं रामबन डीसी द्वारा लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपडेट के लिए TCU की जांच करें और आज यात्रा करने से बचें। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) श्रीनगर के उप निदेशक मुख्तार अहमद द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 18 अक्टूबर से मौसम में सुधार देखने को मिलेगा।

Also Read:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी का अमेठी से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला सही या गलत, जानें लोगों ने क्या कहा-Indianews
अमित शाह डीपफेक मामले में हुई पहली गिरफ्तारी, जानें कौन है यह शख्स
Mango Rabri: आम से बनाएं जायकेदार डेजर्ट मैंगो रबड़ी, जानें टेस्टी और हेल्थी रेसिपी -Indianews
Arvind Kejriwal: क्या लोकसभा चुनावों में प्रचार के लिए अरविंद केजरीवाल को ज़मानत मिलनी चाहिए, जानें लोगों की राय-Indianews
भारत को मिली खुशखबरी, ईरान ने इजराइली जहाज से बंधक बनाए सभी नागरिकों को छोड़ा
चाऊमीन खिलाया फिर नशीली दवा, बिस्तर पर लिटाकर पति ने दोस्तों के साथ किया ऐसा; सिहर जाएंगे आप
Sanjay Nirupam: पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम अपनी पत्नी और बेटी के साथ एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना में हुए शामिल-Indianews
ADVERTISEMENT