<
Categories: Uncategorized

सीने में होने वाला एंजाइना दर्द कितना खतरनाक? जानिए क्या यह हार्ट अटैक की चेतावनी है और इससे कैसे बचें

Angina Chest Pain: एंजाइना एक तरह का सीने में होने वाला दर्द  है, जो तब होती है जब दिल की मांसपेशियों तक पर्याप्त मात्रा में खून और ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती. आमतौर पर यह दिल की बीमारी का एक संकेत माना जाता है.

Angina Symptoms: एंजाइना सीने में होने वाला दर्द या असहजता है, जो तब महसूस होती है जब दिल की मांसपेशियों तक पर्याप्त खून और ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती. यह आमतौर पर दिल की बीमारी का एक लक्षण माना जाता है. कई बार यह समस्या दिल की धमनियों में फैट या प्लाक जमा होने के कारण भी हो सकती है. अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो इससे हार्ट अटैक जैसी गंभीर समस्या का खतरा बढ़ सकता है.

एंजाइना में सीने में दबाव, जकड़न या कसाव जैसा महसूस हो सकता है. कई लोगों को ऐसा लगता है जैसे सीने पर भारी वजन रखा हो. यह असहजता सिर्फ सीने तक सीमित नहीं रहती, बल्कि कभी-कभी जबड़े, कंधे, हाथ या पीठ तक भी फैल सकती है.कई बार एंजाइना के साथ अन्य लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं, जैसे पसीना आना, चक्कर आना, कमजोरी महसूस होना, जी मिचलाना या पेट खराब जैसा महसूस होना. कुछ लोगों को ऐसा भी लग सकता है कि कुछ गंभीर होने वाला है.

एंजाइना होने पर कैसा महसूस होता है

एंजाइना के दौरान सीने में दबाव, जकड़न या कसाव जैसा महसूस हो सकता है. कई लोगों को ऐसा लगता है जैसे सीने पर भारी बोझ रखा हो. यह दर्द सिर्फ सीने तक ही सीमित नहीं रहता, बल्कि कई बार जबड़े, कंधे, हाथ या पीठ तक भी फैल सकता है.

एंजाइना के साथ दिखने वाले लक्षण

एंजाइना के दौरान कुछ अन्य लक्षण भी महसूस हो सकते हैं. जैसे पसीना आना, चक्कर आना, कमजोरी महसूस होना, पेट में गड़बड़ी, जी मिचलाना या घबराहट होना. कुछ लोगों को अचानक बेचैनी या डर भी महसूस हो सकता है.

एंजाइना के प्रकार

एंजाइना के कई प्रकार होते हैं. स्टेबल एंजाइना आमतौर पर शारीरिक मेहनत या तेज चलने जैसी गतिविधियों के दौरान होता है और आराम करने से ठीक हो जाता है. वहीं अनस्टेबल एंजाइना ज्यादा गंभीर माना जाता है क्योंकि यह अचानक हो सकता है और लंबे समय तक बना रह सकता है. ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी होता है.

क्यों जरूरी है एंजाइना को नजरअंदाज न करना

कई मामलों में एंजाइना हार्ट अटैक से पहले मिलने वाला चेतावनी संकेत भी हो सकता है. इसलिए अगर किसी व्यक्ति को बार-बार सीने में दर्द, दबाव या असहजता महसूस हो रही हो, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए और तुरंत डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

Bhopal kidnapping case: भोपाल में 8 लोगों को अगवा कर मांगी 10 लाख की फिरौती, दोस्त ने ऐसे बचाई जान

Bhopal kidnapping case: भोपाल के एयरोसिटी में दो लाख रुपये के विवाद के बाद दो…

Last Updated: October 19, 2026 23:21:03 IST

Noida Traffic Advisory: नोएडा में दशहरे पर ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देख लें रूट

Noida Traffic Advisory: दशहरे और मूर्ति विसर्जन के चलते नोएडा, सेक्टर-62 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट…

Last Updated: October 19, 2026 23:16:07 IST

Sidhu Moose Wala के छोटे भाई का VIDEO वायरल, स्टेज पर बंदूक चलाने की नकल करते दिखा छोटा सिद्धू, अब जांच की मांग

Sidhu Moose Wala: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई सुखदीप सिंह सिद्धू की…

Last Updated: October 19, 2026 23:02:39 IST

Alia Bhatt Durga Puja look: दुर्गा पूजा के लिए आलिया भट्ट का स्टाइलिश ट्रेडिशनल लुक, गुलाबी साड़ी में दिखीं बंगाली बाला

Alia Bhatt Durga Puja look: दुर्गा पूजा में आलिया भट्ट अपने पारंपरिक बंगाली लुक को…

Last Updated: October 19, 2026 22:46:53 IST

सीएम योगी का लखनऊ को बड़ा तोहफा! बनेगी AI सिटी, निवेश से लेकर रोजगार तक खुलेंगे नए रास्ते

CM Yogi Lucknow AI City Project: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आने वाले समय में…

Last Updated: October 19, 2026 22:39:44 IST

फ्रांस में दंगों के बाद सख्ती, कई शहरों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू; 2400 लोग गिरफ्तार

France Riots 2026: फ्रांस में महंगाई और बढ़ती जीवन-यापन लागत के खिलाफ प्रदर्शन चल रहे…

Last Updated: October 19, 2026 22:13:06 IST