<
Categories: Uncategorized

पाक को अनिल विज की खरी-खरी : सिंधु जल समझौता खत्म हो चुका, सिंधु नदी हमारी नदी, पाकिस्तान की गीदड़ भभकी में न कभी भारत आया और न कभी आएगा

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि पाकिस्तान की गीदड़भभकी में न कभी भारत आया है और न कभी आएगा क्योंकि भारत अपनी जनता के हितों का ध्यान रख रहा है और रखेगा। उन्होंने कहा कि सिंधु जल समझौता खत्म हो चुका है, सिंधु नदी हमारी नदी है और सिंधु का पानी पी-पीकर ही हम हिंदू हुए हैं और उसका पानी हमारे प्यासे खेतों व लोगों को जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि विपक्ष ने अपने आगे कमजोर इंजन लगा रखा है। कमजोर इंजन होगा तो गाड़ी कैसे चलेगी।

India News (इंडिया न्यूज), Anil Vij : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि पाकिस्तान की गीदड़भभकी में न कभी भारत आया है और न कभी आएगा क्योंकि भारत अपनी जनता के हितों का ध्यान रख रहा है और रखेगा। उन्होंने कहा कि सिंधु जल समझौता खत्म हो चुका है, सिंधु नदी हमारी नदी है और सिंधु का पानी पी-पीकर ही हम हिंदू हुए हैं और उसका पानी हमारे प्यासे खेतों व लोगों को जाएगा।

पाकिस्तान की पिटाई हुई है उससे उसे सबक लेना चाहिए

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि विपक्ष ने अपने आगे कमजोर इंजन लगा रखा है। कमजोर इंजन होगा तो गाड़ी कैसे चलेगी। विज आज पत्रकारों द्वारा पाकिस्तान के पूर्व विदेशमंत्री बिलावल भुट्टो के बयान कि अगर भारत सिंधु नदी पर बांध बनाता है तो भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध होगा, के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। विज ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में जिस तरह पाकिस्तान की पिटाई हुई है उससे उसे सबक लेना चाहिए।

सब मानने लग गए हैं कि राहुल गांधी के बस की बात नहीं

राहुल गांधी के वोट चोरी वाले बयान का विरोध करने वाले मंत्री द्वारा इस्तीफा दिए जाने पर तंज कसते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि सब मानने लग गए हैं कि राहुल गांधी के बस की बात नहीं है। यही कारण है कि वे बार-बार पीट रहे है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि चलना तो इंजन ने होता है, गाड़ी के डिब्बे तो अपने आप स्वयं नहीं चलते। अगर गाड़ी के आगे इंजन ही कमजोर होगा तो गाड़ी वहीं की वहीं खड़ी रहेगी। विपक्ष ने अपने आगे इंजन ही कमजोर लगा रखा है।

राहुल गांधी को जनता ने नकार दिया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने एक बयान में कहा है कि वोट चोरी के खिलाफ अभियान अब एक विशाल जन आंदोलन बन चुका है जिसे लेकर श्री विज ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी लोकसभा और विधानसभा में कांग्रेस की लगातार हार होने का मातम मना रहे है। उन्हें समझ जाना चाहिए कि जनता ने अब उन्हें नकार दिया है, उन्हें घर बैठ जाना चाहिए। ये बार-बार संवैधानिक संस्थाओं पर प्रहार कर उन्हें कमजोर न करे।

Share
Published by

Recent Posts

Nainital Traffic Jam: पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने पहुंचे, लेकिन सड़क पर बीती रात! नैनीताल-कैंची धाम के हालात चौंकाने वाले

Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…

Last Updated: October 4, 2026 09:23:43 IST

Bageshwar Dham में ऐसा क्या हो रहा है? धीरेंद्र शास्त्री ने लड़कियों को अकेले आने से किया मना; कहा-हर दिन किसी न किसी…

धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…

Last Updated: October 4, 2026 09:19:19 IST

Delhi Weather 4 October 2026: अब गर्मी में झुलसेंगे दिल्ली वाले! बारिश पर ब्रेक के बाद चढ़ा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather 4 October 2026:आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, मैक्सिमम…

Last Updated: October 4, 2026 08:42:48 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ की कमाई ने मचाया तहलका; शनिवार को छापे करोड़ों; मेकर्स भी हुए खुश

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…

Last Updated: October 4, 2026 08:32:35 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी वालों के लिए जरूरी खबर, आज इतना है पेट्रोल-डीजल का भाव; देखें लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 4 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 4, 2026 08:18:19 IST