Maharashtra News: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां खुशियों का माहौल कुछ ही पलों में मातम में बदल गया, गोंडपीपरी तहसील के फुर्डीहेटी गांव में दोस्त की शादी में शामिल एक 25 वर्षीय युवक की डांस करते-करते अचानक मौत हो गई. मृतक की पहचान अल्पेश दहागावकर के रूप में हुई , बताया जा रहा है कि शादी समारोह में डीजे की धुन पर सभी लोग जश्न में डूबे हुए थे ओर अल्पेश भी जोश के साथ नाच रहा था, लेकिन इसी दौरान अचानक वह जमीन पर गिर पड़ा.
युवक का डांस करते-करते अचानक गिरने पर लोगों को शुरुआत में लगा कि वह मजाक कर रहा है या थककर बैठ गया है, लेकिन जब काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, इसके बाद हड़कंप मच गया.
डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित किया
परिजन और दोस्तों ने उसे तुरंत गोंडपिपरी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हृदयाघात (हार्ट अटैक) को मौत की संभावित वजह बताया जा रहा है. हालांकि, मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा.
पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला किया दर्ज
इस दर्दनाक घटना ने शादी की खुशियों को पल भर में गम में बदल दिया, जहां कुछ देर पहले DJ की धुन पर लोग झूम रहे थे, वहीं अब पूरे गांव में सन्नाटा और शोक का माहौल है. फिलहाल पुलिस ने इस घटना के संबंध में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है.
बता दें कि इस तरह के के वीडियो पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर आते रहे हैं. हाल के दिनों में इस तरह के मामलों में काफी बढ़ोतरी देखी गई है. कम उम्र में दिल का दौरा पड़ने की दर में काफी बढ़ोतरी हुई है. इसके पीछे कई कारण हैं. बदलती जीवनशैली, जिसमें जंक फूड, कोल्ड ड्रिंक्स और तली-भुनी चीजों का सेवन शामिल है.