Live
Search
Home > देश > बरसाया फूल, लगाया गले…, कोर्ट से आने के बाद घर वालों ने ऐसे किया केजरीवाल का स्वागत, देख भावुक हो गया हर शख्स

बरसाया फूल, लगाया गले…, कोर्ट से आने के बाद घर वालों ने ऐसे किया केजरीवाल का स्वागत, देख भावुक हो गया हर शख्स

Arvind Kejriwal:कोर्ट से जब अरविंद केजरीवाल घर पहुंचे तो उनका शानदार स्वागत हुआ. जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

Written By: Divyanshi Singh
Last Updated: 2026-02-27 12:49:26

Mobile Ads 1x1

Arvind Kejriwal: दिल्ली के कथित आबकारी (शराब) नीति घोटाला केस में राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुना दिया है. कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत केस के सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया है. वहीं कोर्ट से जब अरविंद केजरीवाल घर पहुंचे तो उनका शानदार स्वागत हुआ. जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

परिवार ने किया स्वागत

वीडियो में दिख रहा है कि दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का परिवार उनका स्वागत करता है जब वह, पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया के साथ उनके घर पहुंचते हैं. राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में AAP के दोनों नेताओं को बरी कर दिया.

मुझे भरोसा था कि सच की जीत होगी-सुनीता केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि “मैं आज भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं. अरविंद जी ने अपनी ज़िंदगी ईमानदारी से बिताई है. लेकिन इन लोगों (BJP) ने अरविंद जी और उनके साथियों को जेल भेज दिया. मुझे भरोसा था कि सच की जीत होगी. मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं जो हमारे साथ खड़े रहे…”

MORE NEWS

Home > देश > बरसाया फूल, लगाया गले…, कोर्ट से आने के बाद घर वालों ने ऐसे किया केजरीवाल का स्वागत, देख भावुक हो गया हर शख्स

Written By: Divyanshi Singh
Last Updated: 2026-02-27 12:49:26

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS