<
Categories: Uncategorized

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली से नोएडा-फरीदाबाद जाने वालों के लिए जरूरी खबर, 12 अगस्त तक इन रास्तों से बचने की सलाह

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद के बीच रोजाना सफर करने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है. कांवड़ यात्रा और सड़क मरम्मत के काम के चलते…

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद के बीच रोजाना सफर करने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है. कांवड़ यात्रा और सड़क मरम्मत के काम के चलते कालिंदी कुंज जंक्शन और आसपास के इलाकों में 12 अगस्त 2026 तक ट्रैफिक धीमा रह सकता है. पीक आवर्स में यहां जाम की स्थिति और ज्यादा गंभीर होने की आशंका है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से इस रास्ते से बचने और संभव हो तो वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, कालिंदी कुंज जंक्शन के आसपास एक साथ कई वजहों से यातायात प्रभावित हो रहा है. ओखला बैराज-कालिंदी कुंज रोड पर सड़क मरम्मत का काम चल रहा है. कुछ जगहों पर जलभराव के कारण भी वाहनों की रफ्तार प्रभावित हो रही है.इसके साथ ही कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में कांवड़ियों के इस मार्ग से गुजरने की संभावना है. पैदल श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से सड़क पर वाहनों की आवाजाही धीमी हो सकती है.

इन रास्तों पर भी बढ़ सकती है परेशानी

ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि परेशानी सिर्फ कालिंदी कुंज जंक्शन तक सीमित नहीं रहेगी. ओखला बैराज रोड, कालिंदी कुंज-नोएडा रोड और ओखला बर्ड सैंक्चुअरी की तरफ जाने वाली कनेक्टिंग सड़कों पर भी वाहनों का दबाव बढ़ सकता है.दिल्ली से नोएडा या फरीदाबाद आने-जाने वाले लोगों को इन रास्तों से गुजरते समय अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह दी गई है.

पीक आवर्स में कालिंदी कुंज जाने से बचें

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद के बीच सफर करने वाले वाहन चालकों को खास तौर पर पीक आवर्स में कालिंदी कुंज जंक्शन से बचने की सलाह दी है.अगर जरूरी न हो तो लोग वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे जाम में फंसने से बचने में मदद मिल सकती है और यात्रा का समय भी कम हो सकता है.

वाहन चालकों के लिए ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले अपने रूट की मौजूदा ट्रैफिक स्थिति जरूर देख लें. 12 अगस्त तक कालिंदी कुंज और आसपास के इलाकों में जाम की आशंका को देखते हुए यात्रा की योजना पहले से बनाना बेहतर रहेगा.खासकर दिल्ली-नोएडा-फरीदाबाद के बीच रोजाना आने-जाने वाले लोगों को पीक टाइम में इन रास्तों से बचने की कोशिश करनी चाहिए.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

Dhruv Rathi Detained: CJP Protest से पहले हिरासत में ध्रुव राठी? दिल्ली पुलिस का एख्शन शुरू; अब क्या होगा?

Dhruv Rathi Detained: यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम में हिरासत में लिए जाने की खबर…

Last Updated: October 10, 2026 10:14:47 IST

Silver Price Today: आज देश के बड़े शहरों में 1 किलो चांदी का भाव, खरीदने से पहले देखें पूरी लिस्ट

Silver Price Today 10 Oct 2026: अगर आप चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो…

Last Updated: October 10, 2026 09:40:58 IST

IND VS WI: गंभीर को नहीं समझ आया वेस्टइंडीज का मास्टर प्लान? 249 रन बनाकर भी हारी टीम इंडिया; इन 3 कारणों से पलटा मैच

IND VS WI:. वेस्टइंडीज़ ने 250 रन का टारगेट चेज़ किया, जो ओवरऑल T20I हिस्ट्री…

Last Updated: October 10, 2026 09:03:17 IST

CJP Jantar Mantar Protest: स्कूल, बैंक, बाजार या शराब…आज क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद? जानें यहां

Delhi CJP Protest What’s Open and Closed: CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी…

Last Updated: October 10, 2026 08:59:36 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, गाड़ी में तेल भरवाने से पहले देखें 10 शहरों की लिस्ट

UP Petrol Diesel Price Today 10 Oct 2026: यूपी में आज पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट…

Last Updated: October 10, 2026 08:45:28 IST

Aaj ka Mausam 10 October 2026: सर्दी की दस्तक के बीच आसमान से बरसेगी आफत! यूपी-दिल्ली समेत 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Weather Update 10 October 2026: मौसम विभाग ने जोधपुर, कोटा, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, भीलवाड़ा, अलवर,…

Last Updated: October 10, 2026 08:26:36 IST