Live
Search
Home > Uncategorized > ईरान-इजरायल युद्ध के बीच फंसे पंजाब के सैकड़ों परिवार: भटिंडा की प्रिंसिपल ने शारजाह से भेजी गुहार!

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच फंसे पंजाब के सैकड़ों परिवार: भटिंडा की प्रिंसिपल ने शारजाह से भेजी गुहार!

Iran Israel War: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच UAE में फंसी भटिंडा की प्रिंसिपल और सैकड़ों पंजाबी परिवार! मंत्री डॉ. रवजोत ने सीधे फोन पर की बात, जानें क्या है सरकार का अगला बड़ा कदम...

Written By: Shivani Singh
Last Updated: March 1, 2026 22:09:46 IST

Mobile Ads 1x1

UAE Punjab Families Strand: मध्य पूर्व (Middle East) में गहराते युद्ध के बादलों ने अब पंजाब के घरों में भी चिंता की लहर पैदा कर दी है. ईरान और इजरायल के बीच जारी भीषण तनाव और हवाई हमलों के खतरे के बीच, भटिंडा सरकारी गर्ल्स कॉलेज की प्रिंसिपल समेत पंजाब के सैकड़ों सिख परिवार संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में फंस गए हैं. ईरान लगातार यहां हमले कर रहा है. जंग के इस माहौल में हवाई सेवाएं बाधित हो गई है जिसकी वजह से इन लोगों का वापस आना मुश्किल हो गया है.

युद्ध के साये में फंसे पंजाबियों से मंत्री का संपर्क

जैसे ही यह खबर सामने आई कि युद्ध की स्थिति के कारण शारजाह और अन्य इलाकों में पंजाब के लोग फंसे हुए हैं, पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने तुरंत मोर्चा संभाला. उन्होंने शारजाह में फंसी कॉलेज प्रिंसिपल से फोन पर बात की और वहां के जमीनी हालात का जायजा लिया. मंत्री ने अलग-अलग खाड़ी देशों में फंसे अन्य पंजाबियों को आश्वासन दिया है कि पंजाब सरकार उन्हें युद्ध क्षेत्र के करीब वाले इलाकों से सुरक्षित निकालने के लिए पूरी कोशिश करेगा.

विदेश मंत्री जयशंकर को पत्र: ‘रेस्क्यू’ की मांग

मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉ. रवजोत सिंह ने केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर आपातकालीन हस्तक्षेप की मांग की है. उन्होंने पत्र में लिखा है उन्होंने कहा है कि ईरान-इजरायल संघर्ष के चलते खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए. डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि हम लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में हैं. 

MORE NEWS

Home > Uncategorized > ईरान-इजरायल युद्ध के बीच फंसे पंजाब के सैकड़ों परिवार: भटिंडा की प्रिंसिपल ने शारजाह से भेजी गुहार!

Written By: Shivani Singh
Last Updated: March 1, 2026 22:09:46 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS