Iran Israel War: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच UAE में फंसी भटिंडा की प्रिंसिपल और सैकड़ों पंजाबी परिवार! मंत्री डॉ. रवजोत ने सीधे फोन पर की बात, जानें क्या है सरकार का अगला बड़ा कदम...
UAE Punjab Families Strand: मध्य पूर्व (Middle East) में गहराते युद्ध के बादलों ने अब पंजाब के घरों में भी चिंता की लहर पैदा कर दी है. ईरान और इजरायल के बीच जारी भीषण तनाव और हवाई हमलों के खतरे के बीच, भटिंडा सरकारी गर्ल्स कॉलेज की प्रिंसिपल समेत पंजाब के सैकड़ों सिख परिवार संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में फंस गए हैं. ईरान लगातार यहां हमले कर रहा है. जंग के इस माहौल में हवाई सेवाएं बाधित हो गई है जिसकी वजह से इन लोगों का वापस आना मुश्किल हो गया है.
जैसे ही यह खबर सामने आई कि युद्ध की स्थिति के कारण शारजाह और अन्य इलाकों में पंजाब के लोग फंसे हुए हैं, पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने तुरंत मोर्चा संभाला. उन्होंने शारजाह में फंसी कॉलेज प्रिंसिपल से फोन पर बात की और वहां के जमीनी हालात का जायजा लिया. मंत्री ने अलग-अलग खाड़ी देशों में फंसे अन्य पंजाबियों को आश्वासन दिया है कि पंजाब सरकार उन्हें युद्ध क्षेत्र के करीब वाले इलाकों से सुरक्षित निकालने के लिए पूरी कोशिश करेगा.
मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉ. रवजोत सिंह ने केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर आपातकालीन हस्तक्षेप की मांग की है. उन्होंने पत्र में लिखा है उन्होंने कहा है कि ईरान-इजरायल संघर्ष के चलते खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए. डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि हम लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में हैं.
Agra Crime News: यूपी के आगरा नें शादी से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला…
Uma Bharti Post: मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती…
Mahakumbh viral girl Monalisa: प्रयागराज महाकुंभ के दौरान वायरल होने वाली मोनालिसा भोसले इन दिनों…
Maharashtra Crime News: जलगांव में मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना के लिए ई-केवाईसी करने के…
Parshuram Jayanti 2026: इस साल 19 अप्रैल का दिन खास है क्योंकि इसी दिन परशुराम…
Girl Climb Tower For Boyfriend: कुशीनगर में नाबालिग लड़की अपने प्रेमी को जेल से रिहा…