<

‘जब तक वो रिहा नहीं होगा…’, कुशीनगर में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका

Girl Climb Tower For Boyfriend: कुशीनगर में नाबालिग लड़की अपने प्रेमी को जेल से रिहा करवाने के लिए Jio मोबाइल टावर पर चढ़ गई. इस हाई वोल्टेज ड्रामा को देखने के लिए काफी भीड़ इकट्टा हो गई. वहीं पुलिस भी मामले की नजाकत देखते हुए फौरन मौके पर पहुंची.

Kushinagar Girl Climbs Mobile Tower: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर ज़िले के विशुनपुरा पुलिस स्टेशन के इलाके में पड़ने वाले दुदही टैक्सी स्टैंड पर तब अफरा-तफरी मच गई, जब एक लड़की Jio मोबाइल टावर पर चढ़ गई. अपने प्रेमी को जेल से रिहा करने की मांग करते हुए, युवती ने टावर पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया.
युवती के विरोध प्रदर्शन से मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे वहां अफरा-तफरी और हंगामे का माहौल बन गया. वह बस एक ही बात बोलती रही मेरे बॉयफ्रेंड को एक साज़िश के तहत फंसाया गया है… जब तक उसे रिहा नहीं कर दिया जाता, मैं नीचे नहीं उतरूंगी.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, यह घटना विशुनपुरा पुलिस स्टेशन में पहले दर्ज की गई एक शिकायत से जुड़ी है. उस शिकायत में एक महिला ने आरोप लगाया था कि 17 मार्च, 2026 को टुनटुन कुशवाहा नाम का एक युवक उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया था. अपनी बेटी की काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो मां ने पुलिस से कार्रवाई करने की गुहार लगाई. मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने अपहरण, बलात्कार और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया; इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

नाराज होकर लड़की टावर पर चढ़ गई

इन कार्रवाइयों से नाराज होकर, लड़की जो खुद को आरोपी की प्रेमिका बताती है टावर पर चढ़ गई और अपने प्रेमी को तुरंत रिहा करने की मांग करने लगी. उसका कहना है कि उसके प्रेमी को इस मामले में झूठा फंसाया गया है. घटना की खबर मिलते ही, पुलिस और ज़िला प्रशासन दोनों की टीमें मौके पर पहुंच गईं. युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं.
एक प्रेम-संबंध, नाबालिग से जुड़े आरोप और कानूनी कार्यवाही शामिल होने के कारण, यह मामला बेहद संवेदनशील हो गया है. फिलहाल, प्रशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता युवती को सुरक्षित नीचे उतारना है, जबकि पूरी घटनाक्रम की जांच अभी भी जारी है.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST