Gold Rate Today 2 April 2026: ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले का असर वैश्विक स्तर पर पड़ रहा है. सिर्फ तेल और गैस ही नहीं बल्कि इस युद्ध ने कई और चीजों की कीमतों और उपलब्धता को प्रभावित किया है. गुरुवार (02 अप्रैल, 2026) को यूरोप और एशिया के देशों में सोने और चांदी के दामों में फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिला. सुबह भारत के शहरों में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार (02 अप्रैल, 2026) को सुबह के कारोबार में सोना 1,52,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा. कुछ देर बाद ही सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,50,480 रुपये पर पहुंच गईं. यह अलग बात है कि ओपनिंग के कुछ ही देर बाद सोने के दामों में 3,000 से ज्यादा की भारी गिरावट दर्ज की गई. वहीं, MCX पर चांदी की बात करें तो गुरुवार को सुबह के दौरान 242800 रुपये प्रति किलो रही, लेकिन कुछ ही देर में 12,912 रुपये पर आ गई. इसमें 5.32 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह 229888 रुपये प्रति किलो के निचले स्तर पर है.
हिमाचल प्रदेश में भी गुरुवार (2 अप्रैल, 2026) को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. गुरुवार को 24 कैरेट सोना 14,684 प्रति ग्राम रहा. इसके मतलब 1,46,840 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. इसी तरह 22 कैरेट सोना 13,985 रुपये प्रति ग्राम रहा. इस तरह यह 1,39,850 प्रति 10 ग्राम रहा. हिमाचल प्रदेश में सोने की कीमतों में दैनिक आधार पर 750 रुपये तक की गिरावट आई है.