<
Categories: Uncategorized

सात समंदर पार का प्यार: प्यार की खातिर बिहार आईं रूस की जूली, भागलपुर के राहुल की अनोखी प्रेम कहानी

बिहार के राहुल और रूस की जूली की प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. राहुल की खातिर जूली रूस से बिहार आ गई हैं.

बिहार के राहुल और रूस की जूली की प्रेम कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. सात समंदर पार कर जूली राहुल के लिए बिहार के भागलपुर आ गईं. 

किसी भी तरह की भौगोलिक या सांस्कृतिक दूरी इन दोनों को दूर नहीं कर पाई. जल्द ही दोनों के परिवार इन दोनों की शादी करने वाले हैं. 

रूस में हुआ था प्यार

राहुल काम के सिलसिले में रूस गए थे, जहां उनकी मुलाकात जूली से हुई थी. फिर धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई, लेकिन राहुल को बीच में वापस बिहार आना पड़ा. इसके बाद उनके पीछे-पीछे जूली भी भारत आ गईं और अब बहुत जल्द दोनों की शादी होने वाली है. दोनों के परिवार वालों का कहना है कि लड़के और लड़की के परिवार की सहमति से ये रिश्ता तय किया गया है.

हर परिस्थिति में रहने को तैयार

राहुल का कहना है कि वो जूली से इसलिए शादी नहीं कर रहे थे, क्योंकि उनके पास ज्यादा पैसा नहीं है और वो उन्हें वैसे लाइफस्टाइल नहीं दे सकते, जिसमें वो रहती हैं. इस पर जूली का कहना है कि वो राहुल के साथ किसी भी परिस्थिति में रहने को तैयार हैं, चाहे वो झोपड़ी हो या महल. दोनों की प्रेम कहानी देखकर आस-पास के क्षेत्र में हर कोई दंग है.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

पीएम-सेतु के तहत सूरत की 5 सरकारी आईटीआई के आधुनिकीकरण को एएम/एनएस इंडिया से समझौता

सूरत (गुजरात) [भारत], 13 अक्टूबर: आर्सेलरमित्तल और निप्पॉन स्टील के संयुक्त उद्यम एएम/एनएस इंडिया ने प्रधानमंत्री…

Last Updated: October 13, 2026 19:37:19 IST

IND vs WI 4th T20I Playing 11: क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? कुलदीप यादव फिर बैठ सकते हैं बाहर

India vs West Indies 4th T20I Predicted Playing 11: हैदराबाद में चौथे टी20 से पहले…

Last Updated: October 13, 2026 18:25:33 IST

Maharashtra Crime: रात में सहेलियों संग खेला गरबा, सुबह पति ने डंडे से पीटकर मार डाला; हत्या के बाद खुद पहुंचा थाने

Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के कन्नड़ शहर में एक महिला रात में…

Last Updated: October 13, 2026 16:58:09 IST

Hardoi Crime News: शादी के पांच साल बाद खूनी अंत, पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी की ली जान; पुलिस ने ऐसे दबोचा

Hardoi Crime News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक महिला के पति ने उसकी हत्या…

Last Updated: October 13, 2026 16:40:21 IST

अमिताभ बच्चन पर डॉ. विनीत चौधरी की पुस्तक ‘ए फॉर अमिताभ’ दिल्ली में लॉन्च हुई

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के अवसर…

Last Updated: October 13, 2026 16:37:20 IST

डॉ. चिन्मय पंड्या का आह्वान: राष्ट्र निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना जरूरी

माता भगवती देवी शर्मा जन्म शताब्दी महोत्सव 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक इंदिरा गांधी…

Last Updated: October 13, 2026 16:22:14 IST