<
Categories: Uncategorized

Viral Video: होटल में दो लड़कियों को लेकर पहुंचा खुद को बीजेपी नेता बताने वाला महिपाल चौधरी, फिर कुर्सी पर बैठकर…

Mahipal Chaudhary Video: उत्तर प्रदेश के आगरा में खुद को बीजेपी का नेता बनाने महिपाल चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि महिपाल चौधरी कुर्सी पर बैठा और दो लड़कियां डांस कर रही हैं.

Mahipal Chaudhary Video: सोशल मीडिया पर खुद को बीजेपी नेता बताने वाले एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसका नाम महिपाल चौधरी है. वीडियो में महिपाल चौधरी एक कुर्सी पर बैठा दिख रहा है, वहीं दो लड़कियां अश्लील तरीके से डांस कर रही हैं. बताया जा रहा है कि महिपाल चौधरी उत्तर प्रदेश के आगरा का रहने वाला है और खुद को बीजेपी का मीडिया प्रभारी बताता है.

जानकारी के मुताबिक महिपाल चौधरी बीते 6 अप्रैल को जगदीशपुरा इलाके में होटल ‘स्मार्ट व्यू इन’ में दो महिलाओं के साथ पहुंचा था. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि वह एक होटल के कमरे कुर्सी पर बैठा है, जबकि दो लड़कियां उसके सामने डांस कर रही हैं. बेड पर शराब की बोतल और गिलास रखे हैं. पार्टी में शामिल किसी व्यक्ति या होटल के वेटर ने ये वीडियो बनाया.

महिपाल चौधरी ने मांगी थी 2 लाख रुपये की रंगदारी

बताया जा रहा है कि इस दौरान महिपाल ने खुद को अफसर बताते हुए स्टाफ को डराया-धमकाया और फिर 2 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी. बाद में शिकायत पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही महिपाल चौधरी मौके से भाग निकला. 

इसके बाद पुलिस ने महिपाल चौधरी पर 10 अप्रैल को रंगदारी मांगने की एफआईआर दर्ज की. हालांकि, 9 अप्रैल को ही हाथरस पुलिस ने महिपाल चौधरी को एक दूसरे मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा है.

दो महिलाएं और अन्य साथी भी थे महिपाल के साथ

होटल ‘स्मार्ट व्यू इन’ के संचालक अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि महिपाल चौधरी नाम का व्यक्ति काली स्कॉर्पियो से आया. उसके साथ दो महिलाएं और अन्य साथी भी थे.

पुलिस जांच में सामने आया कि महिपाल चौधरी नवनिर्मित बिल्डिंग, बिना नक्शा पास कराए हो रहे निर्माण पर नजर रखता था. बाद में वहां पर पहुंचकर धमकाता था और वसूली करता था.

उसके पास पार्टी का कोई पद नहीं- बीजेपी नेता

महिपाल चौधरी को लेकर आगरा बीजेपी महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने बताया कि उसके पास पार्टी का कोई पद नहीं है, न ही वह बीजेपी कार्यकर्ता है. अगर उसने कहीं पर अपने आप को बीजेपी का मीडिया प्रभारी बताया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

Prayagraj: ट्रेन रुकी, लोग उतरे… और अगले ही पल आ गई मौत! यूपी में बड़ा ट्रेन हादसा, 5 लोगों की गई जान

Prayagraj: पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से पांच यात्रियों की मौके पर ही…

Last Updated: April 16, 2026 08:26:27 IST

दिल्ली के इस इलाके में देर रात तक आती थीं ‘आवाजें’, रेड के लिए पहुंची पुलिस नजारा देख हुई दंग, कई युवतियां…

Delhi Police Objectionable Bar Dancers: राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक बार पर पुलिस…

Last Updated: April 16, 2026 08:12:02 IST

NEET 2026 Exam: 650+ मार्क्स ही क्यों माने जाते हैं सेफ? नीट सरकारी सीट का असली सच, समझें असली गेम

NEET UG 2026: हर साल लाखों छात्र नीट देते हैं, पर सरकारी MBBS सीट के…

Last Updated: April 16, 2026 07:49:21 IST

Gym Tips: अचानक जिम छोड़ने पर क्या होता है? शरीर में दिखने लगते हैं ये बदलाव, फिटनेस पर पड़ता है गहरा असर

Gym Tips: जिम छोड़ देने का पहला असर व्यक्ति के वजन पर पड़ता है. रेग्यूलर…

Last Updated: April 16, 2026 07:39:29 IST

Bhojpuri Song: साड़ी सरकाकर आकांक्षा पुरी ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, एक्ट्रेस का नीलकमल के साथ बोल्ड अंदाज वायरल; 83 मिलियन व्यूज

Bhojpuri Song: हरयाणवी से लेकर पंजाबी गाने तक लोगों की जुबान पर छाए रहते हैं.…

Last Updated: April 16, 2026 07:23:13 IST