<

Gym Tips: अचानक जिम छोड़ने पर क्या होता है? शरीर में दिखने लगते हैं ये बदलाव, फिटनेस पर पड़ता है गहरा असर

Gym Tips: जिम छोड़ देने का पहला असर व्यक्ति के वजन पर पड़ता है. रेग्यूलर जिम के दौरान कैलोरी बर्न होती है, जब यह रुक जाता है, तो कैलोरी बर्न होना भी अचानक से बंद हो जाता है, इससे शरीर पर ज्यादा प्रभाव पड़ता है.

Gym Tips: जिम जाना किसी भी व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है. यह न केवल शरीर को मजबूत बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करने में भी मदद करता है. हालांकि, लोग अक्सर जिम जाना शुरू तो करते हैं, लेकिन कुछ ही समय बाद इसे छोड़ देते हैं. जिम में कसरत करना बंद करने से शरीर पर कई तरह के नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं, जिससे कई शारीरिक समस्याएं पैदा हो सकती हैं. आइए, उन संभावित स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जानें जो जिम जाना बंद करने के बाद किसी व्यक्ति को झेलनी पड़ सकती है.

वजन बढ़ना

जिम छोड़ देने के बाद सबसे पहली समस्या जो सामने आती है, वह है वजन का ज्यादा होना. वर्कआउट के दौरान जो कैलोरी बर्न होती है, वह बंद हो जाती है, जिससे तेजी से वजन बढ़ सकता है.

मांसपेशियों की कमजोरी

जिम में कसरत करने से आपकी मांसपेशियां मजबूत होती हैं. हालांकि, जैसे ही आप कसरत करना बंद कर देते हैं, वे कमजोर पड़ने लगती हैं. इससे पूरे शरीर में थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है. जब रोजाना की कसरत बंद कर दी जाती है, तो मांसपेशियों की ताकत कम हो जाती है, जिसके कारण छोटी-मोटी शारीरिक गतिविधियों से भी आपको थकावट होने लगती है.

स्टैमिना में कमी

जिम में कसरत करने से स्टैमिना बढ़ता है, लेकिन जैसे ही आप इसे बंद करते हैं, यह घटने लगता है. इसके परिणामस्वरूप, थोड़ी सी भी शारीरिक मेहनत करने के बाद आपको थकान महसूस हो सकती है. शारीरिक सहनशक्ति भी कम हो जाती है, जिससे थकान जल्दी होने लगती है. इसलिए, यह सलाह दी जाती है कि जिम जाना बंद करने के बाद भी आप किसी न किसी रूप में हल्की-फुल्की कसरत करते रहें.

मेटाबॉलिज्म धीमा होना

नियमित कसरत मेटाबॉलिज्म को तेज रखती है, जिससे शरीर तेजी से कैलोरी बर्न कर पाता है. हालांकि, जिम छोड़ देने के बाद मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है. इसका सीधा असर वजन और शरीर की चर्बी पर पड़ता है, जिससे शरीर में चर्बी जमा होने लगती है.

नींद की समस्या

जिम में कसरत करने से अच्छी नींद आती है, लेकिन इसे बंद करने के बाद नींद से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं. इससे शरीर में थकान लगती है और ऊर्जा की कमी हो जाती है.

Share
Published by

Recent Posts

Arkestra Dance Video: बटनियां खोला ए राजा… गाने पर स्टेज पर डांस कर रही थी लड़की, तभी चढ़ें बुजुर्ग और फिर…

Arkestra Dance Video: सोशल मीडिया पर ऑर्केस्टा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी…

Last Updated: May 27, 2026 23:01:27 IST

बिहार के CM सम्राट चौधरी ने किया ऐलान, जमीन दान करने वालों के नाम पर बनेंगे डिग्री कॉलेज

Bihar News: सम्राट चौधरी ने ऐलान किया कि बिहार में जमीन दान करने वालों के…

Last Updated: May 27, 2026 19:03:29 IST

बिना महंगे लिक्वि़ड के इस तरह साफ करें टॉयलेट, बर्फ हटा देगा पीले दाग, ऐसे करें इस्तेमाल

अगर आपके घर में भी टॉयलेट की सीट पर दाग पड़ गए हैं और वो…

Last Updated: May 27, 2026 18:58:19 IST

Oppo Find X10 vs OPPO Find X9: दोनों स्मार्टफोन्स एक दूसरे से कितने अलग? किस फोन में मिलेंगे ज्यादा दमदार फीचर्स

दोनों ही फोन्स अपने सेगमेंट के बेस्ट और किफायती मोबाइल माने जाते हैं. लेकिन, इन्हें…

Last Updated: May 27, 2026 18:53:02 IST

UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, लेकिन इससे पहले करने होंगे ये जरूरी काम, खाते में सीधे आएगा अमाउंट

अब जल्दी ही EPFO जल्द ही यूपीआई (UPI) के जरिए सीधे बैंक खाते में पीएफ…

Last Updated: May 27, 2026 18:50:17 IST

बुजुर्गों से बदतमीजी करना पड़ेगा भारी, खानी पड़ सकती है जेल की हवा

Maharashtra News: महाराष्ट्र के गोंदिया शहर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे इंसानियत…

Last Updated: May 27, 2026 18:38:01 IST