You Might Be Interested In Nusrat Jahan Bold Photos: नुसरत जहां की 10 ग्लैमरस तस्वीरें, दावा है नजरें नहीं हटा पाएंगे Bollywood Bold Actresses: वो 6 बॉलीवुड एक्ट्रेस जिनके…
108 देशों में 10 करोड़ लोगों की भागीदारी का लक्ष्य, JITO सूरत द्वारा इंडोर स्टेडियम में सुबह 7:29 से 9:36 बजे तक होगा भव्य आयोजन
सूरत (गुजरात), अप्रैल 10: विश्व शांति, अहिंसा और आध्यात्मिक एकता का संदेश देने के उद्देश्य से 9 अप्रैल 2026, गुरुवार को सूरत में विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर भव्य सामूहिक महाजाप का आयोजन किया जाएगा। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) सूरत द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम शहर के इंडोर स्टेडियम में प्रातः 7:29 बजे से 9:36 बजे तक होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं, युवा, परिवार और समाजजन शामिल होंगे।
आयोजकों ने बताया कि आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह वैश्विक स्तर पर शांति, सद्भाव, अहिंसा और आध्यात्मिक चेतना का संदेश प्रसारित करने का एक सशक्त प्रयास है। JITO सूरत के अनुसार, इस वर्ष 9 अप्रैल को विश्व नवकार मंत्र दिवस 108 से अधिक देशों में मनाया जा रहा है, जिसमें करीब 10 करोड़ लोगों की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है। इसे वैश्विक स्तर पर आध्यात्मिक एकता के उत्सव के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वर्चुअल उपस्थित रहेंगे। वहीं इंडोर स्टेडियम में मुख्य अतिथि के तौर पर गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी उपस्थित रहेंगे। उनके अलावा आमंत्रित मेहमानों में शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हैं।
वर्तमान समय में जब दुनिया युद्ध, संघर्ष, हिंसा और आतंक जैसी चुनौतियों का सामना कर रही है, ऐसे में तीर्थंकरों का प्रेम, शांति और अहिंसा का संदेश मानवता के लिए मार्गदर्शक बन रहा है। नवकार महामंत्र इसी दिव्य परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो आत्मशुद्धि, समत्व और विश्व कल्याण की भावना को जागृत करता है।
आयोजकों ने बताया कि वर्ष 2025 में आयोजित कार्यक्रम ने लाखों लोगों को एक सूत्र में पिरोते हुए ऐतिहासिक स्वरूप लिया था। इस बार भी उसी ऊर्जा, श्रद्धा और भव्यता के साथ अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया है। कार्यक्रम में मनन संघवी एवं उनकी टीम द्वारा शासन भक्ति का विशेष और भव्य आयोजन भी किया जाएगा, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय और प्रेरणादायक बनेगा।
JITO सूरत के पदाधिकारियों ने समाज के सभी वर्गों से अपील की है कि वे इस महाजाप में स्वयं शामिल हों और अपने परिवार, मित्रों व परिचितों को भी अधिक से अधिक संख्या में जोड़ें। आयोजन के माध्यम से “एक भावना, एक उद्देश्य, एक विश्व, एक स्पंदन, एक मंत्र” का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
यह समूचा आयोजन JITO के प्रमुख पदाधिकारी मिलन पारिख- चेयरमैन, मितेश गांधी – चीफ सेक्रेटरी, ललित शाह – कन्वीनर, निरव शाह – कन्वीनर, प्रकाश डूंगाणी – कन्वीनर की अगुवाई में हो रहा है। इस भव्य आयोजन को लेकर सूरत में धार्मिक और आध्यात्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)
Mehak Pari Fight News: अश्लील कंटेंट बनाने को लेकर चर्चा में आईं महक और परी…
Jharkhand Protest News: रामगढ़ ज़िले में स्थित पतरातू में इस समय एक बड़ा जन-आंदोलन चल…
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक पैपराजी ने…
Banke Bihari Temple New Rules: VIPs के साथ आने वाले निजी गार्डों के प्रवेश पर…
Joke of the day: सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह…
उत्तर प्रदेश के बागपत में एक गर्भवती महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां…