<
Categories: Uncategorized

NG ब्रांड की दमदार वापसी: 29 अप्रैल को सूरत में खुलेगा NG मॉल, 60% मुनाफा जाएगा चैरिटी में

You Might Be Interested In Nusrat Jahan Bold Photos: नुसरत जहां की 10 ग्लैमरस तस्वीरें, दावा है नजरें नहीं हटा पाएंगे Bollywood Bold Actresses: वो 6 बॉलीवुड एक्ट्रेस जिनके…

चार साल के अंतराल के बाद उद्यमी सुधीर गोयल का बड़ा ऐलान, ‘NG सेवा ट्रस्ट के जरिए गरीबों के इलाज से लेकर 7-स्टार हॉस्पिटल तक की योजना

सूरत (गुजरात), अप्रैल 08: शहर में एक बार फिर बड़े स्तर पर फैशन और बिजनेस जगत में हलचल मचने जा रही है। उद्यमी सुधीर गोयल ने अपने NG ब्रांड की जोरदार वापसी का ऐलान करते हुए 29 अप्रैल को NG मॉल के भव्य उद्घाटन की घोषणा की है। खास बात यह है कि इस नए प्रोजेक्ट का 60 प्रतिशत हिस्सा पूरी तरह चैरिटी के लिए समर्पित रहेगा।

सुधीर गोयल ने बताया कि उन्होंने 16 जनवरी 2021 को सूरत में NG लहंगा ब्रांड की शुरुआत की थी, जिसकी ओपनिंग शहर में एक अलग पहचान बनी थी। हालांकि, उसी दौरान कोरोना महामारी के चलते हालात बदल गए और सरकारी गाइडलाइंस के कारण उनका ब्रांड प्रभावित हुआ। इस बीच वे सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहे और करीब दो महीने तक महामारी की परिस्थितियों से जूझते रहे, जिसके चलते उनका व्यवसाय ठप हो गया।

उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि “ब्रांड के शुरू होने के बाद मैं खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए गया था। वहां मैंने बाबा से कहा कि मुझे दुनिया देखनी है। इसके बाद पिछले चार सालों में मैंने पूरी दुनिया देखी। अब वापस लौटकर मैं इस ब्रांड के जरिए बड़ी चैरिटी करने जा रहा हूं।”

गोयल ने आगे बताया कि NG मॉल की नई शुरुआत के साथ ही ‘NG सेवा ट्रस्ट’ की स्थापना की जाएगी। इस ट्रस्ट के जरिए उनका 60 प्रतिशत मुनाफा सीधे सेवा कार्यों में लगाया जाएगा। “हमारा पहला लक्ष्य सूरत के सरकारी अस्पतालों, जैसे स्मीमेर और सिविल अस्पताल में उन मरीजों की मदद करना है, जिनका इलाज पैसों के अभाव में नहीं हो पाता। धीरे-धीरे हम इस मिशन को और आगे बढ़ाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने अपने भविष्य के बड़े सपने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि “मेरा सपना एक 7-स्टार हॉस्पिटल बनाने का है, जहां गरीबों का 100 प्रतिशत मुफ्त इलाज होगा। केवल इलाज ही नहीं, बल्कि दवाइयां भी बिना किसी सरकारी कार्ड के मुफ्त दी जाएंगी।

नई फर्म की संरचना के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस पार्टनरशिप में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी उनकी और 40 प्रतिशत उनकी पत्नी की होगी। खास बात यह है कि उनका पूरा 60 प्रतिशत हिस्सा चैरिटी में जाएगा, जो ‘NG सेवा ट्रस्ट’ के माध्यम से संचालित होगा।

(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)

Indianews Webdesk

Share
Published by
Indianews Webdesk

Recent Posts

भारतीय क्रिकेट को बड़ा झटका, इस पूर्व खिलाड़ी का निधन, देश के लिए पहली टेस्ट जीतने वाली टीम के थे हिस्सा

CD Gopinath Death: पूर्व भारतीय क्रिकेटर चिंगलपुत दोराइकन्नु गोपीनाथ का निधन हो गया है. गोपीनाथ…

Last Updated: April 9, 2026 20:42:35 IST

फीमेल ऑर्गेज्‍म क्या होता है? क्या यह केवल पेनिट्रेशन से ही आता है, इन 3 तरह से भी मिलेगा सेटिस्फेक्शन

What is Female Orgasm: महिलाओं के ऑर्गेज्म (Female Orgasm) को लेकर दुनियाभर में तमाम तरह…

Last Updated: April 9, 2026 20:39:41 IST

अनंत अंबानी के जन्मदिन पर रणवीर सिंह का म्यूजिकल सरप्राइज, मोहित चौहान संग गाया गाना, डूबा-डूबा से लूटी महफिल

जामनगर में अनंत अंबानी के जन्मदिन की धूम में रणवीर सिंह ने म्यूजिकल सरप्राइज दिया.…

Last Updated: April 9, 2026 20:35:21 IST

ना धर्म देखा, ना कद… जब मुस्लिम दुल्हनिया ने रचाई नन्हे हिंदू दूल्हे से शादी, ऐसी लव स्टोरी पहले नहीं देखी होगी

Unique Marriage: आंध्र प्रदेश के राजुपेटा में एक अनोखी लव स्टोरी सामने आई है. जिसमें…

Last Updated: April 9, 2026 20:23:41 IST

‘मेरे दिल में काबा-आंखों में मदीना’, टीएमसी सांसद सायोनी घोष ने अपनी सुरीली आवाज में गाया नात; सबको बनाया अपना दीवाना

Saayoni Ghosh Viral Video: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर टीएमसी सांसद सायोनी घोष अपनी…

Last Updated: April 9, 2026 20:06:19 IST

सेहत को गंभीर कर रहे अंकुरित आलू! किस मोड़ पर दिखाएं डस्टबिन का रास्ता? क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

गर्मियों के मौसम में कुछ ही दिनों में आलू अंकुरित होने लगते हैं. बहुत से…

Last Updated: April 9, 2026 19:55:59 IST