optical illusion: यह मजेदार ऑप्टिकल इल्यूजन आपकी नजर और दिमाग की परीक्षा लेने के लिए तैयार किया गया है. कहा जाता है कि जिन लोगों की नजर तेज होती है, वे इस पहेली को जल्दी सुलझा लेते हैं.तस्वीर में एक व्यक्ति अपने कुत्ते को ढूंढ रहा है, जो लिविंग रूम में कहीं छिपा हुआ है. कमरे में कई सामान होने की वजह से कुत्ते को पहचानना मुश्किल हो जाता है. यह पहेली दिमाग की फोकस क्षमता और ऑब्जर्वेशन स्किल को परखने का मजेदार तरीका है.
आदमी अपने कुत्ते को टहलाने के लिए तैयार खड़ा है, लेकिन उसका पालतू कुत्ता लिविंग रूम में कहीं छिप गया है. कमरा काफी सामान से भरा हुआ है, जैसे सोफा, सेंटर टेबल, पौधे, खिलौने और फायरप्लेस.आपको सिर्फ 10 सेकंड में उस छिपे हुए कुत्ते को ढूंढना है. क्या आप उसे खोज पाएंगे?
आपके पास हैं सिर्फ 10 सेकंड
यह कुत्ता बहुत चालाकी से कमरे में छिपा है, इसलिए उसे ढूंढने के लिए आपको पूरी एकाग्रता से तस्वीर को देखना होगा. खासकर रंगों पर ध्यान दें और हर कोने को ध्यान से जांचें.अगर आप जल्दी कुत्ते को ढूंढ लेते हैं, तो माना जाता है कि आपकी नजर तेज है और आपका ऑब्जर्वेशन स्किल अच्छा है. कई लोग इसे अपनी आईक्यू से भी जोड़कर देखते हैं.
क्या मिल गया जवाब
समय धीरे- धीरे खत्म हो रहा है,5…4…3…2…1… टाइम अप…अगर अभी तक कुत्ता नहीं मिला, तो चिंता की बात नहीं है. थोड़ी और ध्यान से देखें, आपको जरूर दिखाई देगा.
क्या है उत्तर?
इस ऑप्टिकल इल्यूजन का उत्तर जानने के लिए रंगों में हल्का सा अंतर खोजें और हर छोटे-बड़े हिस्से को गौर से देखें कुत्ता लाल घेरे में इंगित किया गया है.
