Delhi Pink Saheli Smart Card: पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड दिल्ली सरकार द्वारा शुरु की गई एक नई पहल है. इसे 2 मार्च 2026 को लॉन्च किया गया था. इसका उद्देश्य दिल्ली की महिलाओं और ट्रांसजेंडर निवासियों को डीटीसी और क्लस्टर बसों में फ्री यात्रा प्रदान करना है. इसे सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बनाने के साथ-साथ शहर में रोजाना यात्रा करने वाली महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों के लिए सुरक्षा और सुविधा प्रदान करना है.
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड क्या है?
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड 5 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं और ट्रांसजेंडर निवासियों के लिए बनाया गया है. इसमें दिल्ली की बसों में असीमित यात्रा की सुविधा प्रदान करना है और कागजी टिकटों की जरूरत खत्म हो जाती है. इसके द्वारा उपयोगकर्ता ईटीएम मशीन पर कार्ड टैप कर सकते हैं और आसानी से अपनी सीट पर बैठ सकते हैं.
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड की मुख्य विशेषताएं क्या है?
- डीटीसी और क्लस्टर बसों में असीमित मुफ्त यात्रा की अनुमति
- खासकर अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए उपयोगी
- सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा
- ईटीएम मशीनों के माध्यम से आसान
- प्रीपेड मेट्रो कार्ड के रूप में टॉप-अप सुविधा
- ट्रांसजेंडर व्यक्तियों में समानता और भागीदारी को बढ़ावा
पिंक सहेली कार्ड के लिए पात्रता और डॉक्यूमेंट
- दिल्ली का निवासी होना अनिवार्य
- आधार कार्ड या वोटर आईडी
- दिल्ली निवास के लिए प्रमाण
- पंजीकरण के लिए सक्रिय मोबाइल नंबर
- सिर्फ महिला या ट्रांसजेंडर होना
- आयु 5 वर्ष या उससे अधिक होना
ऑफलाइन आवेदन कैसे करें
अभी पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं किया जा सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, आवेदन करने के स्थान दिल्ली में स्थित डीसी/एसडीएम कार्यालय और नामित डीटीसी केंद्र समेत कुल 50 अधिकृत केंद्र हैं जहां आवेदन किए जा सकते हैं.