India News (इंडिया न्यूज),Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र में एक लड़की का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। लड़की का चेहरा विकृत करने के लिए पत्थर से कुचल दिया गया था। बच्ची का शव ताज महल पूर्वी गेट के पास नगला पैमा मस्जिद परिसर में मिला। मस्जिद में दोपहर की नमाज अदा करने आए लोगों ने जब शव देखा तो सन्न रह गए। शव की हालत खराब थी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।
रविवार को मस्जिद पहुंचे नमाजी एक युवती का शव देखकर सन्न रह गए। रविवार को दोपहर की नमाज के समय करीब पौने तीन बजे लोग नमाज के लिए एकत्र हो रहे थे। लेकिन, परिसर में घुसते ही एक लड़की का अर्धनग्न शव देख सभी हैरान रह गये।
Heatwave in Delhi: 47 डिग्री सेल्सियस पर झुलसा दिल्ली का नजफगढ़, बना भारत का सबसे गर्म जगह
लड़की का चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था। चारों तरफ खून ही खून था। ऐसा लग रहा था जैसे किसी ने लड़की की पहचान मिटाने के लिए उसके चेहरे पर पत्थर या किसी भारी चीज से कई बार वार किया हो। आगरा के डीसीपी पुलिस सूरज राय ने बताया कि रविवार को ताजगंज क्षेत्र के नगला पैमा इलाके में एक लड़की का शव मिलने की सूचना पर पुलिस और डॉग यूनिट को तैनात किया गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
सूचना के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच पड़ताल की। फिलहाल लड़की की पहचान नहीं हो पाई है। टीम पहचान करने का प्रयास कर रही है। शव अर्धनग्न हालत में मिला है, इसलिए पुलिस हरसंभव तरीके से मामले की जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से हत्यारे का सुराग ढूंढने की कोशिश कर रही है। लड़की ने सफेद सलवार और चेक कमीज पहन रखी थी।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.