होम / अखिलेश यादव के पुराने साथी ने किया भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन ,आज होंगे यात्रा में शामिल

अखिलेश यादव के पुराने साथी ने किया भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन ,आज होंगे यात्रा में शामिल

Anubhawmani Tripathi • LAST UPDATED : January 5, 2023, 2:40 pm IST
ADVERTISEMENT
अखिलेश यादव के पुराने साथी ने किया भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन ,आज होंगे यात्रा में शामिल

FILE PHOTO

INDIA NEWS (DELHI): 5 जनवरी दिन गुरुवार को उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का अंतिम दिन है। इस यात्रा का अगला पड़ाव हरियाणा है। लेकिन इस यात्रा के दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और जयंत चौधरी दूर रहे। हालांकि इन दोनो ने सोशल मीडिया के तहत यात्रा के लिए राहुल गाँधी को शुभकामनाएं भेजी थीं।

वहीं अब अखिलेश यादव के पुराने साथी का साथ राहुल गांधी को मिल रहा है।

भारत जोड़ो यात्रा इस समय यूपी में चल रही है। उत्तर प्रदेश में गुरुवार को इस यात्रा का अंतिम दिन है, लेकिन UP में यात्रा ख़तम होने से पहले कांग्रेस और राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश में एक और नेता का समर्थन मिल गया है।

महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य भी गुरुवार को कैराना स्थित ऊंचा गांव में यात्रा शामिल होंगे वह इस बात का ऐलान कर चुके है। हालांकि उनका ये फैसला ऐसे समय पर आया है। जब यूपी में 2024 के चुनाव को लेकर नए गठबंधन में अटकलें चल रही हैं।

आपको बता दे, केशव देव मौर्य यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और आरएलडी के साथ गठबंधन में थे। लेकिन विधानसभा चुनाव में हार के बाद दोनों पार्टियों के बीच अनबन बढ गई। जिसके बाद महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सपा गठबंधन से अलग हो गये।

फार्चूनर कार को भी लेकर दोनों के बीच हुआ था विवाद

ये विवाद यूपी एमएलसी चुनाव में केशव देव मौर्य को फार्चूनर कार में सीट नहीं मिलने को लेकर है। इस मामले में केशव देव ने कहा था कि ये गाड़ी सपा ने चुनाव के दौरान उनको दिया था।

लेकिन गठबंधन तोड़ने के बाद सपा ने इसे वापस ले लिया।`इस बात से विवाद इतना बढ़ा की केशव देव ने अखिलेश यादव के खिलाफ खुलकर बयान देना शुरू कर दिया। इस बयान के बाद दोनों में अनबन बाद गयी। अनबन बढ़ने के साथ ही दोनों पार्टी का गठबंधन भी टूट गया।

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT