ADVERTISEMENT
होम / उत्तर प्रदेश / CM योगी की सलाह, दिल्ली चुनाव से पहले AAP पूरी कैबिनेट के साथ महाकुंभ में करें स्नान

CM योगी की सलाह, दिल्ली चुनाव से पहले AAP पूरी कैबिनेट के साथ महाकुंभ में करें स्नान

BY: Nikita Chauhan • LAST UPDATED : January 28, 2025, 6:26 pm IST
ADVERTISEMENT
CM योगी की सलाह, दिल्ली चुनाव से पहले AAP पूरी कैबिनेट के साथ महाकुंभ में करें स्नान

CM Yogi

India News (इंडिया न्यूज), UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान कई बयान जारी किए। इस दौरान उन्होंने दिल्ली की आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बिजली की दरें 9-10 रुपये प्रति यूनिट हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में यह 3.5 रुपये प्रति यूनिट है। दिल्ली में सबसे ज्यादा पावर कट होते हैं।

दिल्ली सरकार करें संगम में स्नान

उन्होंने कहा कि यमुना की सफाई और बुनियादी ढांचे पर काम नहीं हुआ है। दिल्ली सरकार ने यमुना के कार्यों को रोक दिया, जिससे वहां की स्थिति बदतर हो गई है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को 5 फरवरी से पहले महाकुंभ में पहुंच कर पूरी दिल्ली कैबिनेट के साथ त्रिवेणी संगम में स्नान करने की भी सलाह दी।

मौनी अमावस्या से पहले हिमांगी सखी से मिलीं साध्वी हर्षा, लग रहे ये कयास

AAP ने यमुना के साथ किया अन्याय

सीएम योगी ने आगे कहा कि इसके बाद उनको यह मौका नहीं मिलेगा, दिल्ली में सरकार बदल जाएगी। आम आदमी पार्टी की सरकार ने मां यमुना के साथ अन्याय किया है। यमुना की गंदगी देख पीड़ा होती है, जो यमुना दिल्ली में इतनी बदहाल स्थिति में बहती है, वही प्रयागराज पहुंचकर आज निर्मल हो गई है।

भारतीय आस्था का सम्मान नहीं करते

तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि जो लोग कभी भारतीय आस्था का सम्मान नहीं करते थे, वे आज त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा रहे हैं। यह देखकर प्रसन्नता होती है कि जो लोग तुष्टीकरण की नीति के लिए बदनाम थे, वे भी अब सनातन धर्म की आस्था में भागीदार बन रहे हैं।

मौनी अमावस्या 2025 पर High Alert! आसमान में एंटी ड्रोन और पानी में गोताखोर संभालेंगे कमान, सुरक्षा के लिए 1 लाख जवान तैनात

सनातन धर्म की आस्था को समझेंगे

इसी के साथ, उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर निशाना साधते हुए कहा कि वे बुजुर्ग नेता हैं, देर-सवेर वो भी संगम स्नान के लिए आएंगे। कैबिनेट के साथ डुबकी लगाने को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी, जिन्होंने कभी भारतीय आस्था का सम्मान नहीं किया, उनसे यह अपेक्षा करना गलतफहमी होगी कि वे सनातन धर्म की आस्था को समझेंगे।

योगी का मिल्कीपुर उपचुनाव जीतने का दावा

सीएम योगी ने अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव को जीतने का दावा किया। सीएम योगी ने कहा कि 9 में से 7 जीते थे, अब 10 में से 8 जीतेंगे. 2027 के विधानसभा चुनाव पर बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि अभी इसमें समय है, लेकिन जिस अनुपात में हम उपचुनाव जीते हैं, यानी 80 प्रतिशत सीट के साथ, वैसे ही भारतीय जनता पार्टी आगामी 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में भी सीटें जीतेंगी।

Tags:

CM Yogi

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT