होम / Mulayam Singh Yadav: पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की हालत फिर से बिगड़ी, CCU में किया गया शिफ्ट

Mulayam Singh Yadav: पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की हालत फिर से बिगड़ी, CCU में किया गया शिफ्ट

Divyanshi Bhadauria • LAST UPDATED : October 8, 2022, 1:45 pm IST

(इंडिया न्यूज़, Former Chief Minister Mulayam Singh Yadav’s condition worsens again): उत्तर प्रदेश के पूर्व मुक्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की हालत अभी बहुत नाजुक बताई जा रही है। आपको बता दें, मुलायम सिंह यादव गुरग्राम में स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती है और CCU में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत की लगातार निगरानी कर रही है।

मेदांता की ओर से जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन में बताया गया कि मुलायम सिंह यादव को यूरिन संक्रमण के साथ ही रक्तचाप की समस्या बढ़ गई है। वह रविवार को आईसीयू में शिफ्ट किए गए थे लेकिन कोई सुधार न होने पर उन्हें फिर से क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती किया गया। इस बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी अस्पताल पहुंचकर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का हाल-चाल जाना। राजनाथ सिंह ने अखिलेश यादव से बात कर विस्तार से जानकारी हासिल की।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत कई दिग्गज नेताओं ने ली जानकारी

इस बीच शुक्रवार को यूपी विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी मेदांता अस्पताल पहुंचकर नेताजी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की। सभी के द्वारा उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना भी की जा रही है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तकरीबन आधा घंटे तक मेदांता अस्पताल में रहे और उन्होंने कहा कि हमारी कामना है कि जल्द ही सपा संरक्षक ठीक हो जाए। यूपी सरकार हर मदद के लिए तैयार है।

इस बीच रामगोपाल यादव के द्वारा उनका धन्यवाद देते हुए कहा गया कि सरकार जिस तरह से मदद के लिए खड़ी है उससे राजनीति में बेहतर संदेश जाता है। सहारा ग्रुप के मालिक सुब्रत रॉय ने भी मेदांता अस्पताल पहुंचकर मुलायम सिंह का हालचाल जाना। वह भी दो घंटे से अधिक समय तक वहां पर रहे। इस बीच कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी, राष्ट्रीय परिवर्तन दल के अध्यक्ष डीपी यादव भी अस्पताल पहुंचे।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT