होम / Mukhyamantri Samuhik Vivah Scheme: सामूहिक विवाह में दुल्हन ने खुद को पहनाया वरमाला, जानें क्या है माजरा

Mukhyamantri Samuhik Vivah Scheme: सामूहिक विवाह में दुल्हन ने खुद को पहनाया वरमाला, जानें क्या है माजरा

Shanu kumari • LAST UPDATED : January 31, 2024, 5:09 pm IST
Mukhyamantri Samuhik Vivah Scheme: सामूहिक विवाह में दुल्हन ने खुद को पहनाया वरमाला, जानें क्या है माजरा

Samuhik Vivah p.c-x

India News (इंडिया न्यूज), Mukhyamantri Samuhik Vivah Scheme: उत्तर प्रदेश के बलिया से एक अजीब मामला सामने आया है। ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ के अंतर्गत हो रही शादी में दूल्हे की संख्या घट गई है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि इस सामूहिक विवाह में महिला इतनी ज्यादा संख्या में थी की दूल्हे नहीं मिल पाएं। जिसके बाद महिला ने खुद के गले में वरमाला डाल लिया।

मुख्य विकास अधिकारी ने दी जानकारी 

वायरल हो रहा वीडियो 25 जनवरी की बताई जा रही है। ख़बर यह भी है कि इस शादी को देखने पहुंचे युवकों को जबरन दूल्हा बनाने की कोशिश की गई। साथ ही शादी में बैठने के लिए दो से तीन हजार रुपए की रिश्वत भी ऑफर किया गया था। इस बात के सामने आने के बाद प्रशासन परकई सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मामले पर सफाई देते हुए मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं जोड़ो को दी जाने वाली धनराशि को भी रोक दिया गया है।

मामले  की जांच शुरु

मामले की जांच को लेकर 20 सदस्यी टीम बनाई गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि अबतक जांच में आठ लोग अपात्र पाए गए हैं। ये वो आठ लोग थें जिन्हें शादी के लिए योग्य नहीं पाया गया था। जिला प्रशासन की ओर से कहा गया कि अपात्र लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Also Read:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT