होम / UP Vidhan Sabha Chunav 2022 : जब राजनाथ स‍िंह (Rajnath Singh) की सभा लगने लगे 'सेना में भर्ती शुरू कराइए' के नारे, रक्षा मंत्री बोले…

UP Vidhan Sabha Chunav 2022 : जब राजनाथ स‍िंह (Rajnath Singh) की सभा लगने लगे 'सेना में भर्ती शुरू कराइए' के नारे, रक्षा मंत्री बोले…

Kumar Anjesh • LAST UPDATED : February 24, 2022, 12:59 am IST

इंडिया न्यूज़ डेस्क.

देवर‍िया. रक्षामंत्री राजनाथ स‍िंह (Rajnath Singh) ने देवर‍िया में चुनावी सभा को संबोध‍ित क‍िया। रैली युवकों ने आवाज लगाई क‍ि सेना में भर्ती शुरू कराइए। राजनाथ स‍िंह इसका तुंरत उत्‍तर द‍िया और कहा क‍ि शीघ्र शुरू कराएंगे। आपको बता दें कि भाजपा की चुनावी रैली को संबोध‍ित करने देवर‍िया पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ स‍िंह (Rajnath Singh) को कुछ क्षण के ल‍िए असहज स्‍थ‍ित‍ि का सामना करना पड़ा। राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने जैसे ही अपना भाषण शुरू किया वैसे ही भीड़ की तरफ से आवाज आई क‍ि सेना में भर्ती शुरू कराइए। राजनाथ स‍िंह इसका तुंरत उत्‍तर द‍िया और कहा क‍ि शीघ्र शुरू कराएंगे। इसके बाद युवक शांत हो गए। एक द‍िन पूर्व गोरखपुर में भी राजनाथ स‍िंह (Rajnath Singh) की रैली में इस तरह की मांग उठी थी।

Central Minister Rajnath singh ji.

देवरिया जिले के ज्ञान प्रकाश इंटर कालेज भलुअनी में भाजपा प्रत्याशी दीपक मिश्र शाका के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि अटलजी की सरकार को भी आपने देखा है।राजीव गांधी ने कहा था कि क्या करें 100 पैसा भेजता हूं, नीचे नीचे आते आते 15 पैसा पहुंचता है। इस चुनौती को प्रधानमंत्री मोदीजी ने स्वीकार किया। अब सीधे खाते में 100 का 100 पैसा पहुंचता है। रक्षा मंत्री ने कहा कि सपा सरकार के कार्य काल देखा है, माफिया के कहने पर अधिकारियों के ट्रांसफर होते थे। योगी सरकार में ऐसा नहीं है।

also read: UP Vidhan Sabha Chunav 2022: अराजकतत्वों ने निवर्तमान विधायक की गाड़ी पर किया पथराव

आज भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है

पहले दुनिया के मंच जब भारत बोलता था तो कोई सुनता नहीं था। आज भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है। शहीदों को गृहमंत्री रहते हुए हमने कंधा दिया था। PM नरेंद्र मोदी ने मेरे साथ बैठकर 10 मिनट में निर्णय लिया। पाकिस्तान को सबक सिखाया। भारत माता का मस्तक झुकने नहीं देंगे। राजनाथ सिंह ने कहा कि आज यूपी में सज्जनों को भय नहीं, दुर्जनों की खैर नहीं। समाजवादी वह होता है। जो जनता को भय और भूख से छुटकारा दिलाए। सच्चे समाजवादी और राष्ट्रवादी हम हैं। कहा कि सपा और बसपा को भी भी देखा है किसी मंत्री के दामन पर भ्रष्टाचार के दाग न लगे हों। सिंह ने कहा कि राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं करते। हम समाज और देश बनाने के लिए करते हैं।

मोदी सरकार ने हमेशा गरीबों के ह‍ित में काम क‍िया

रक्षा मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा था कि गलवान घाटी में चीन के तीन चार मारे गए। भारत के अधिक मारे गए। आस्ट्रेलिया के खोजी पत्रकार ने बताया कि चीन के 40 से 50 सैनिक मारे गए। बताइए, देश की एकता, अखंडता के सवाल पर यह राजनीति करते हैं। यूपी में अर्थव्यवस्था का आकार 2017 में 11 लाख करोड़ था। 2022 में 21 लाख करोड़ पहुंच गई। माताएं बहनें सिर पर घड़ा लेकर घर जाती हैं। मैंने और प्रधानमंत्री ने इससे निजात दिलाने के लिए प्रयास शुरू किया। घरों तक पानी पहुंचाया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड से गरीबों को पांच लाख तक इलाज की सुविधा मिल रही है। सरकार बनने पर होली व दीवाली पर मुफ्त सिलेंडर मिलेगा।

भीड़ से उठी आवाज : रक्षामंत्री जी..रक्षामंत्री जी. सेना भर्ती करो…भर्ती करो

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath  Singh) का संबोधन समाप्त होने की ओर था। उसी समय भीड़ में बैठे युवाओं ने आवाज लगाई। रक्षा मंत्री जी…रक्षामंत्री जी….देवरिया में सेना की भर्ती करो…भर्ती करो। उनकी आवाज सुनने के लिए रक्षामंत्री कुछ क्षण के लिए शांत हो गए। उनकी बात सुनने के बाद बोले, शांत हो जाइए…शांत हो जाइए। कोरोना खत्म होने दीजिए। बहुत जल्द यहां भर्ती होगी। उन्हाेंने युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा…बहुत बढ़िया…बहुत बढ़िया। फिर बोले, अब मैं चलूं। भीड़ से आवाज आई जय श्रीराम। उन्होंने वोट की अपील करते हुए अपनी बात खत्म की और हेलीपैड की तरफ चल दिए।

Connect With Us : TwitterFacebook 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Air India: 150 से ज्यादा यात्रियों वाले एयर इंडिया विमान में लगी आग, दिल्ली में कराई गई लैंडिंग-Indianews
Nail Care Tips: अपने हाथों के नाखूनों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इन टिप्स की मदद से करें नेल्स केयर -Indianews
Kanhaiya Kumar: दिल्ली में कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार पर हमला, AAP पार्षद छाया गौरव शर्मा से बदसलूकी-Indianews
Char Dham Yatra 2024: चार धाम यात्रा में भारी भीड़ और बदइंतज़ामी का क़सूरवार कौन है? जानें जनता की राय-Indianews
रणबीर कपूर की Ramayana का बदला जाएगा टाइटल! मेकर्स ने इस वजह से उठाया यह बड़ा कदम -Indianews
Salman Khan ने लोगों से लोकसभा चुनावों में अपना वोट डालने की अपील, नोट शेयर कर लिखी यह बात -Indianews
Swati Maliwal: क्या स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी मामले को राजनीतिक वजहों से तूल दिया जा रहा है?, जानें जनता की राय-Indianews
ADVERTISEMENT