होम / SP Supremo Akhilesh Yadav targets BJP: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- भाजपा ने देश को बर्बाद कर दिया

SP Supremo Akhilesh Yadav targets BJP: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- भाजपा ने देश को बर्बाद कर दिया

India News Editor • LAST UPDATED : November 15, 2021, 7:36 pm IST

इंडिया न्यूज, लखनऊ:
SP Supremo Akhilesh Yadav targets BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा को घेरते हुए कहा है कि भाजपा ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया है, भाजपा कानून में बदलाव ला रही है। उससे मजदूर परेशान हैं, मजदूरों को कानूनों से जकड़ रहे हैं। कारखाने बंद हो रहे हैं। मजदूरों की नौकरी समाप्त हो रही है। कोरोना के संकट के समय मजदूरों को सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सपा ने इन लोगों की मदद की।

नेताओं को कैद किया जा रहा SP Supremo Akhilesh Yadav targets BJP

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा है कि गाजीपुर के सभी नेता डीएम से मिलने गए हैं। हमें अभी तक परमिशन नहीं मिली है। उद्घाटन के बहाने एक्सप्रेस वे पर किसी को चलने की अनुमति नहीं दी गई है। सभी एंट्री पर बोल्डर रख दिए गए हैं। सपा नेताओं के घर पर पुलिस मौजूद है। नेताओं को कैद किया जा रहा है। जो हाईवे पर बोल्डर रखते हैं वह एक्सप्रेस वे क्या बनाएंगे। सपा सरकार ने इस पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को बनाने का काम किया है, उसकी गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ किया गया है।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर साइकिल चलाएंगे SP Supremo Akhilesh Yadav targets BJP

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा को पता नहीं कि एक्सप्रेस वे में कौन सी बिटुमिन मिलाई है। समाजवादी पार्टी सांकेतिक रूप से फूल चढ़ाकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे 16 नवबंर को ही। इसके बाद हम फिर कार्यक्रम बनाकर उसपर चलेंगे। आने वाले समय मे साइकिल चलाएंगे।

इन नेताओं ने थामा सपा का दामन SP Supremo Akhilesh Yadav targets BJP

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की उपस्थिति में लखनऊ में अकील अहमद पूर्व प्रत्याशी बलरामपुर, प्रखर कलहंस भाजपा से और सुरेंद्र कुमार मिश्रा ब्राह्मण महासभा से सपा में शामिल हो गए। इसी के साथ भारतीय किसान सेना के राम राज सिंह पटेल ने अपनी पार्टी का विलय सपा में कर दिया है और अखिल भारतीय नव निर्माण की अध्यक्ष ललिता कटियार भी सपा के समर्थन में आगे आर्इं।

Read More: Samajwadi Party’s alliance with Political Justice Party : समाजवादी पार्टी का पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी के साथ गठबंधन

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT