होम / UP Accident: महराजगंज में दर्दनाक हादसा! मौके पर 2 की मौत

UP Accident: महराजगंज में दर्दनाक हादसा! मौके पर 2 की मौत

Deepika Tiwari • LAST UPDATED : October 25, 2024, 9:37 pm IST
ADVERTISEMENT
UP Accident: महराजगंज में दर्दनाक हादसा! मौके पर 2 की मौत

UP Accident

India News (इंडिया न्यूज) UP Accident:  यूपी में आए दिन हादसे की खबर सामने आती रहती है। ऐसे में    महराजगंज में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार को दोनों बाइक से भटहट से घर लौट रहे थे, तभी सुमेरगढ़ खड़हवा टोला के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में 2 की हुई मौत

जानकारी के मुताबिक, राहगीरों ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटहट पहुंचाया, यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पूरा मामला श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नटवा जंगल के केवटान टोला का है।

जांच में जुटी पुलिस

मृतकों की पहचान रामानंद निषाद और विक्रम निषाद के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची श्यामदेउरवां थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Rajasthan News: जयपुर में दिवाली पर इस शहर का नाम बदला! डिप्टी CM ने किया ऐलान

Arvind Kejriwal: दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल पर हमला! BJP पर लगाया गंभीर आरोप

UP News: झांसी में ट्रेन में आग लगने पर यात्री कूदे… अफरा-तफरी का माहौल, हादसे का शिकार होने से बची उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस

 

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT