होम / UP Assembly Election 2022 अमेठी में सांसद स्मृति ने मनोज तिवारी संग बाइक रैली, मांगे वोट

UP Assembly Election 2022 अमेठी में सांसद स्मृति ने मनोज तिवारी संग बाइक रैली, मांगे वोट

Kumar Anjesh • LAST UPDATED : February 25, 2022, 10:57 pm IST

इंडिया न्यूज़, अमेठी।

UP Assembly Election 2022 : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने प्रत्याशी चंद प्रकाश मटियारी के समर्थन में बाइक रैली निकाली। बाइक रैली के बाद श्री रणंजय इंटर कॉलेज में एक जनसभा को भी संबोधित किया।

बाइक रैली टिकरिया के पास से शुरू हुई जो बाईपास होते हुए सुल्तानपुर रायबरेली रोड पर सब्जी मंडी डाक बंगला जामो रोड के रास्ते श्री रणंजय इंटर कॉलेज मैदान में आकर समाप्त हुई। कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। रैली का नेतृत्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी खुद स्कूटी चलाकर कर रही थी। इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि स्मृति ईरानी के कार्यकाल में अमेठी का नए सिरे से विकास हो रहा है। प्रदेश की योगी सरकार व मोदी सरकार गुंडागर्दी को समाप्त करने के लिए और सुशासन के लिए बहुत जरूरी है।

मनोज तिवारी ने लोगों की मांग पर भगवा रंग चढ़ने लगा है गाना भी गाया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लोगों से भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। कहा कि आपदा के समय में भाजपा लोगों के साथ खड़ी थी तब बाकी नेता गायब थे योगी और मोदी की सरकार में देश और प्रदेश का बिना भेदभाव के विकास हो रहा है।

Also read:UPSRTC News Update : Railway की तर्ज पर आज रात से शुरू हुई UP Roadways की ये सुविधा

Connect With Us : Twitter | Facebook 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.