होम / UP By Election 2024: ‘बीजेपी का गठबंधन हारने जा रहा है…’, अखिलेश यादव ने उपचुनाव के लिए बताया जीत का फार्मूला!

UP By Election 2024: ‘बीजेपी का गठबंधन हारने जा रहा है…’, अखिलेश यादव ने उपचुनाव के लिए बताया जीत का फार्मूला!

Ritesh Mishra • LAST UPDATED : October 26, 2024, 12:59 pm IST
ADVERTISEMENT
UP By Election 2024: ‘बीजेपी का गठबंधन हारने जा रहा है…’, अखिलेश यादव ने उपचुनाव के लिए बताया जीत का फार्मूला!

UP By Election 2024

India News UP(इंडिया न्यूज),UP By Election 2024:  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा नेता अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोला है। सपा नेता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि बीजेपी, सपा से आगे निकलकर रिश्तेदारवादी हो गई है। ये बात सपा नेता ने शुक्रवार को करहल के दिव्हुली के कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में कही। इस दौरान सपा नेता ने कहा कि बीजेपी का गंठबंधन हारने जा रहा है। बीजेपी के गठबंधन की महाहार होगी। बीजेपी पर आरोप लगते हुए सपा नेता ने कहा कि बीजेपी सरकार अब सबसे भ्रष्ट सरकार है। भाजपा के लोगों ने यूपी के लोगों को खोखला कर दाया है।

1993 से माना जाता है सपा का गढ़

करहल से भाजपा उम्मीदवार अनुजेश यादव के नामांकन के मौके पर योगी सरकार के मंत्री असीम अरुण ने कहा कि यह मुकाबला नीतियों और रिश्तेदारों के बीच नहीं, बल्कि केवल नीतियों का है। भाजपा ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चचेरे बहनाई अनुजेश यादव को करहल से उम्मीदवार बनाया है, जो 1993 से सपा का गढ़ माना जाता है। इस सीट पर सपा उम्मीदवार और मुलायम सिंह यादव के पोते, तेज प्रताप यादव, और भाजपा के अनुजेश यादव के बीच सीधा मुकाबला है।

CM Yogi: यूपी वासियों की बल्ले बल्ले, हर खाते में आएंगे 12 हजार रुपए! दीपावली से पहले CM योगी का बड़ा तोहफा

अखिलेश यादव का भाजपा पर तीखा हमला

अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा गठबंधन चुनाव में बुरी तरह हारने जा रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार को अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार बताते हुए कहा कि इस सरकार ने किसानों, नौजवानों और व्यापारियों को धोखा दिया है। मंडियों को बर्बाद कर दिया गया है और सड़कों पर छुट्टा जानवरों की समस्या बढ़ रही है, जिससे प्रदेश में सैकड़ों लोगों की जानें गई हैं। अखिलेश ने भाजपा पर प्रदेश की जनता को खोखला करने का भी आरोप लगाया।

UP Road Accident: बाइक पर सवार थे चार लोग, बिगड़ गया नियंत्रण, मच गई चीख की पुकार

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT