होम / UP Chunav 2022 : भाजपा समर्थक को मारी गोली, सपा पर आरोप, दो गुटों में पत्थरबाजी

UP Chunav 2022 : भाजपा समर्थक को मारी गोली, सपा पर आरोप, दो गुटों में पत्थरबाजी

Ajay Dubey • LAST UPDATED : February 20, 2022, 8:02 pm IST

UP Chunav 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

UP Chunav 2022 : तीसरे चरण के चुनाव में हिंसक घटनाएं देखने को मिली। चुनाव के बीच एक युवक को गोली मार दी गई। गोली पेट में जा लगी। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने सपा समर्थकों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। उधर, किशनी विधानसभा क्षेत्र के गांव फरैंजी में दो गुटों में पत्थर चले हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

वोट डालने को लेकर हुआ विवाद, लगाया जाम UP Chunav 2022 

मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र के अवधनगर में अवध नगर में शाम छह बजे मतदान के दौरान सपा समर्थकों ने भाजपा समर्थक अमन पांडेय को तमंचे से पेट में गोली मार दी। वोट डालने को लेकर विवाद हुआ था। घटना के बाद भाजपा समर्थक जिला अस्पताल पहुंचे और विरोध दर्ज कराया। स्टेशन रोड पर कुछ देर के लिए जाम भी लगाया। पुलिस ने पहुंचकर शांत किया। घायल को जिला अस्पताल से सैफई रेफर कर दिया गया है।

करहल में एक घंटे मतदान का बहिष्कार

करहल विधानसभा क्षेत्र के गांव नगला अतिराम में मतदाताओं के बहिष्कार के चलते एक घंटे बाद मतदान शुरू हुआ। यहां के लोगों का आरोप है कि मतदान कर्मी वोटरों से पूछ रहे थे कि किसे वोट डालोगे। इसे लोग नाराज हो गए।

सपा समर्थकों ने भाजपा का फेंका बस्ता

लहरा एमनीपुर में सपा समर्थकों ने भाजपा का बस्ता फेंक दिया। किशनी विधानसभा के फरेंजी केंद्र के पास दो गुट आमने-सामने आ गए और पथराव हुआ। भोगांव विस के गांव अकबरपुर गनू और किशनी विस के गांव समदपुर व अलावलपुर में मतदान ईवीएम की दिक्कत से घंटे भर वोटिंग बाधित रही।

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.