ADVERTISEMENT
होम / उत्तर प्रदेश / UP Assembly Election 2022 : लो जी… कान पकड़ उठक-बैठक करने वाले विधायक जी अब करने लगे तेल मालिश

UP Assembly Election 2022 : लो जी… कान पकड़ उठक-बैठक करने वाले विधायक जी अब करने लगे तेल मालिश

BY: Kumar Anjesh • LAST UPDATED : February 26, 2022, 11:25 pm IST
ADVERTISEMENT
UP Assembly Election 2022 : लो जी… कान पकड़ उठक-बैठक करने वाले विधायक जी अब करने लगे तेल मालिश

इंडिया न्यूज़, सोनभद्र।
UP VidhanSabha Chunav 2022 : सही हैं कि चुनाव (Election) भला क्या-क्या न करा दे। चुनाव जीतने के लिए नेता लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं। आपने कितनी ही बार चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं को अपने क्षेत्र के लोगों के आगे हाथ जोड़ते, उनके पैर छूते देखा होगा। लेकिन यूपी के एक विधायक ने इस मामले में अलग ही लेवल छू लिया है।

हाल ही में भरी सभा में कान पकड़कर उठक-बैठक कर माफी मांगने के बाद अब वो मतदाता की तेल मालिश करते नजर आ रहे हैं। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो है राबर्ट्सगंज के भाजपा विधायक व प्रत्याशी भूपेश चौबे का।

बुजुर्ग की तेल-मालिश करते दिखे विधायक


सोनभद्र में सातवें चरण में सात मार्च को चुनाव है। मतदान में अब गिने-चुने दिन शेष रहने के कारण प्रत्याशी ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं। रूठों को मनाने की कोशिश जारी है तो मतदाताओं के दिलों में जगह बनाने के लिए अन्य तरह के हथकंडे भी अपनाए जा रहे हैं। Also Read:UP Assembly Election 2022 अमेठी में सांसद स्मृति ने मनोज तिवारी संग बाइक रैली, मांगे वोट

कान पकड़कर उठक-बैठक करते विधायक


इसी क्रम में पिछले दिनों भाजपा के त्रिदेव सम्मेलन में राबर्ट्सगंज सीट से भाजपा प्रत्याशी भूपेश चौबे का भरे मंच पर कान पकड़कर उठक-बैठक करते हुए का वीडियो सामने आया था। नाराजगी दूर करने के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं के सामने खेद प्रकट किया था।

अब विधायक का नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह एक गांव में बुजुर्ग मतदाता की धूप में तेल मालिश कर रहे हैं। यह वीडियो कब का और किस गांव का है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। भाजपा से जुड़े लोग इस बारे में कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। भूपेश चौबे नामांकन के बाद से ही लगातार नंगे पैर भी चल रहे हैं।

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

Lucknow-city-politicsnewsstateup chunav 2022UP electionup election 2022UP Vidhan Sabha Chunav 2022Uttar Pradesh

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT