होम / UP News: दिवाली की छुट्टी में फंसा पेंच, अभिभावक-शिक्षक परेशान

UP News: दिवाली की छुट्टी में फंसा पेंच, अभिभावक-शिक्षक परेशान

Prakhar Tiwari • LAST UPDATED : October 28, 2024, 8:26 pm IST
ADVERTISEMENT
UP News: दिवाली की छुट्टी में फंसा पेंच, अभिभावक-शिक्षक परेशान

India News UP(इंडिया न्यूज़),UP News: प्रदेश में एक तरफ जहां बेसिक विद्यालयों में 30 अक्तूबर से 3 नवंबर तक नरक चर्तुदशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज आदि की छुट्टियां हैं। वहीं माध्यमिक विद्यालयों में 30-31 अक्तूबर को ही छुट्टी है। 1 नवंबर शुक्रवार को विद्यालय खुलेंगे और 2 को फिर गोवर्धन पूजा की छुट्टी है। इसे लेकर शिक्षकों में नाराजगी है तो छात्र और अभिभावक भी परेशान हैं।

दीपावली पर भी अपने घर नहीं जा पाएंगे

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 30 अक्तूबर से 3 नवंबर तक लगातार त्योहार पड़ रहे हैं। इसकी वजह से न सिर्फ बेसिक बल्कि कई विश्वविद्यालयों ने भी 30 अक्तूबर से 3 नवंबर तक छुट्टी घोषित कर रखी है। किंतु 1 नवंबर को माध्यमिक विद्यालय खुले हैं। लेकिन इस दिन कार्तिक अमावस्या पड़ रही है। शिक्षकों और अभिभावकों को कहना है कि बीच में 1 दिन स्कूल खुलने से बाहर जाने वाले लोग दीपावली पर भी अपने घर नहीं जा पाएंगे।

छुट्टी को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है

आपको बता दें कि ऐसे में एक नवंबर को भी छुट्टी घोषित किया जाए। वहीं UP के उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी ने CM को पत्र लिखकर 1 नवंबर को भी छुट्टी घोषित करने की मांग की है। उन्होंने बताया है कि इससे अपने गांव-घर जाने वाले शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों को मुश्किल नहीं उठानी पड़ेगी। वैसे भी अगले 2 दिन फिर छुट्टियां हैं। जबकि माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने बताया कि हमारी छुट्टियां सरकारी कैलेंडर के अनुसार निर्धारित हैं। अभी 1 नवंबर की छुट्टी को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है।

Diwali 2024: दिल्ली में तैनात रहेंगे 3200 फायरमैन, कर्मचारियों-अधिकारियों की छुट्टी रद्द

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT