होम / UP News: अमेरिका को हथियार बेचने वाला पहला राज्य होगा UP, जानें 100 साल बाद बनने वाली 1.1 KG वजनी वेब्ले-455 की खासियत

UP News: अमेरिका को हथियार बेचने वाला पहला राज्य होगा UP, जानें 100 साल बाद बनने वाली 1.1 KG वजनी वेब्ले-455 की खासियत

Prakhar Tiwari • LAST UPDATED : October 22, 2024, 6:51 pm IST
ADVERTISEMENT
UP News: अमेरिका को हथियार बेचने वाला पहला राज्य होगा UP, जानें 100 साल बाद बनने वाली 1.1 KG वजनी वेब्ले-455 की खासियत

India News (इंडिया न्यूज), UP News: UP से देश में पहली बार अमेरिका को शस्त्रों का निर्यात किया जाएगा। ब्रिटेन की जगह UP को केंद्र बनाने वाली दिग्गज शस्त्र कंपनी वेब्ले अपने एंटीक रिवाल्वर ‘वेब्ले-455’ का यूपी में निर्माण करेगी। आपको बता दें कि अमेरिका ने UP में बनने वाली इस रिवाल्वर के 10 हजार पीस का बल्क आर्डर दिया है। अमेरिका के साथ इसकी भारी मांग साउथ अमेरिका, ब्राजील के अलावा यूरोप के 16 देशों में है। बेहद घातक इस रिवाल्वर का उपयोग प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध में भी हुआ था।

लाइसेंस जल्द जारी होगा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ईस्ट इंडिया कंपनी इसे पहली बार यूरोप से निकाल कर भारत लाई थी। वेब्ल स्काट इंडिया के निदेशक मनिंदर स्याल ने बताया कि भारत में 455 बोर की रिवाल्वर प्रतिबंधित है लेकिन अमेरिका में वेब्ले-455 की मांग है। उत्तर प्रदेश में पहली बार अमेरिका को लगभग 10 हजार वेब्ले-455 का निर्यात होगा । इसके निर्माण के लिए लाइसेंस जल्द जारी होगा।

पुर्नजन्म उत्तर प्रदेश में होगा

आपको बता दें कि साल 1887…जब ब्रिटिश राज का सूरज अस्त नहीं होता था। उस दौर में ब्रिटेन की ग्लोबल कंपनी वेब्ले ने 455 रिवाल्वर बाजार में उतारा था। 1924 तक इसको बनाया गया। इन 37 साल में ये रिवाल्वर दुनिया भर हुई क्रांति और युद्ध में प्रमुख हथियार के रूप में उभर कर सामने आई। बता दें कि तकदीर का खेल देखिए, 100 साल पहले पहले बंद हो चुकी ऐतिहासिक वेब्ले 455 का पुर्नजन्म UP में होगा।

Raipur South Assembly By-Election 2024: कांग्रेस ने आकाश शर्मा को बनाया प्रत्याशी, बीजेपी उमीदवार सुनील सोनी से होगा मुकाबला

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT