ADVERTISEMENT
होम / उत्तर प्रदेश / 13 साल की शादी और तीन बच्चों को छोड़ सहेली संग फरार हुई महिला, पति ने दर्ज कराई शिकायत

13 साल की शादी और तीन बच्चों को छोड़ सहेली संग फरार हुई महिला, पति ने दर्ज कराई शिकायत

BY: Akanksha Gupta • LAST UPDATED : April 29, 2023, 11:20 am IST
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

13 साल की शादी और तीन बच्चों को छोड़ सहेली संग फरार हुई महिला, पति ने दर्ज कराई शिकायत

Married Woman Leave House

India News (इंडिया न्यूज), Married Woman Leave House, मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला अपने सहेली के साथ फरार हो गई है। जबकि  13 साल पहले इस महिला की शादी हो चुकी है। इस महिला 3 बच्चे भी हैं। पीड़ित पति इस मामले की शिकायत लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गया था। पति ने बताया कि दोनों के बीच तीन साल पहले बातचीत शुरू हुई थी।

दोनों रातभर करती थीं बातें

मामले में पीड़ित पति ने बताया कि दोनों महिलाओं के बीच देर रात तक बातें हुआ करती थीं। स्थिति ये थी कि दोनों औरतें बाइक से घुमने भी जाती थी। वहीं इस बात को देखकर गांव के लोग तरह-तरह की बातें करने लगे। जिसके बाद पति ने अपने पत्नी को उसकी सहेली से नहीं मिलने दिया। जिसके चलते पति-पत्नी में मनमुटाव शुरू हो गया। दोनों में आय दिन इसे लेकर झगड़ा होता था।

जांच के आधार पर होगी कार्यवाई

पीड़ित युवक ने जानकारी दी कि गांव में विभिन्न प्रकार की बातों को सुनने के बाद उसने पत्नी पर सहेली से दोस्ती तोड़ने का दबाव बनाया। ऐसे में पत्नी नाराज हो गई और उसने ऐलान कर दिया कि वह पति को छोड़ सकती है, लेकिन सहेली को नहीं छोड़ सकती है। मामले में उप निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानें अपने शहर के आज के रेट

Tags:

girlfriendlove affairLove Storymarried womanUttar Pradesh News

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT