Live TV
Search
HomeVideosजयपुर में रूह कंपा देने वाला हादसा: घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला को वैन ने रौंदा, 15 फीट तक घसीटा

जयपुर में रूह कंपा देने वाला हादसा: घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला को वैन ने रौंदा, 15 फीट तक घसीटा

Written By: Team Indianews
Last Updated: April 9, 2026 16:26:29 IST

जयपुर के महेश नगर इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाला एक हिट-एंड-रन मामला सामने आया है। चौधरी कॉलोनी में 63 वर्षीय कलावती गुर्जर अपने घर के बाहर सुकून से बैठी थीं, तभी एक अनियंत्रित तेज रफ्तार वैन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दिल दहला देने वाले सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि वैन उन्हें 15 फीट तक घसीटते हुए निकल गई।

हादसे के बाद घायल कलावती को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उन्होंने दम तोड़ दिया। चालक वैन छोड़कर मौके से फरार हो गया। एक पल की लापरवाही ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियाँ छीन लीं और पीछे छोड़ गई तो बस बेबसी और गम। पुलिस फिलहाल फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है, लेकिन इस घटना ने सड़क सुरक्षा और बेखौफ ड्राइवरों पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं।

MORE NEWS