जयपुर के शानदार आयोजन जयपुर टाइम्स फैशन वीक 2026 में दिग्गज डिजाइनर अर्चना कोचर ने अपना नवीनतम कलेक्शन पेश किया, यह कलेक्शन पारंपरिक भारतीय शिल्प और आधुनिक वैश्विक सौंदर्यशास्त्र का एक अद्भुत मिश्रण था, इस शो की मुख्य आकर्षण बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह रहीं, जिन्होंने 'शोस्टॉपर' के रूप में रैंप पर अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई, चित्रांगदा ने जिस गरिमा और कॉन्फिडेंस के साथ अर्चना के परिधानों को प्रदर्शित किया, उसने दर्शकों को दीवाना कर दिया.
Chitrangda Singh Jaipur Times Fashion Week 2026: अर्चना कोचर का यह शो भारतीय वस्त्रों के गौरव और पूरी दुनिया के फैशन ट्रेंड्स के बीच एक जोड़ की तरह था, अर्चना कोचर ने इस बार भी अपनी सिग्नेचर स्टाइल को बरकरार रखा, जिसमें बनारस के बुने हुए ब्रोकेड गुजरात के कच्छ जिले की जटिल मिरर वर्क कढ़ाई और बंगाल के हैंडलूम जामदानी का बखूबी इस्तेमाल किया गया था, चित्रांगदा अपनी ‘टाइमलेस ब्यूटी’ और मजबूत व्यक्तित्व के लिए जानी जाती हैं, रैंप पर उनकी वॉक ने कलेक्शन के ‘क्वाइट पावर’ वाले सार को पूरी तरह से चरितार्थ किया, न्यूयॉर्क फैशन वीक में अपनी पहचान बनाने के बाद, अर्चना ने जयपुर के इस मंच पर भी अपनी वही वैश्विक दृष्टि पेश की, जिसने बॉलीवुड के बड़े नामों को हमेशा आकर्षित किया है, कलेक्शन में पेस्टल रंगों के साथ-साथ चमकीले रंगों का भी प्रयोग किया गया था, जो आधुनिक नारी की विविधता और उसकी जड़ों के प्रति सम्मान को दर्शाता है.
Bollywood Movie: सिनेमाई दुनिया में अक्सर कुछ ऐसी फिल्में आती हैं, जो इतिहास रचने का…
नेपाल में सत्ता परिवर्तन के महज 24 घंटों के भीतर, पुलिस ने शनिवार सुबह (28…
PM Kisan 23th Installment Date 2026: विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के जरूरतमंद…
IndiGo Flight Emergency Landing: अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे के बाद से ही पूरे देश में…
Russian Girl Viral Video: भोजपुरी गानों के दीवाने भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में…
हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ जिसमें एक महिला अमेरिकी पुलिस…