Bhooth Bangla Teaser Out: भारतीय सिनेमा में हॉरर-कॉमेडी की डेफिनेशन बदलने वाले ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) एक बार फिर दर्शकों को डर के साथ हंसी का डोज़ देने के लिए तैयार हैं, ‘भूत बंगला’ सिर्फ डराने के लिए नहीं, बल्कि स्लैपस्टिक कॉमेडी को एक नई ऊंचाई पर ले जाने के उद्देश्य से है, फिल्म की कहानी एक पुरानी और शापित हवेली के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जहां अक्षय कुमार का किरदार अनजाने में कुछ प्राचीन अलौकिक शक्तियों को जागृत कर देता है, इसके बाद शुरू होता है चीखों और ठहाकों का एक ऐसा सिलसिला, जो दर्शकों को ‘भूल भुलैया’ की याद दिला देगा, फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी स्टार कास्ट है, अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी की वह ऐतिहासिक ‘त्रिमूर्ति’ वापस लौट रही है, जिन्होंने दशकों तक अपनी कॉमिक टाइमिंग से लोगों को लोटपोट किया है, 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली यह फिल्म ना केवल एक मिस्ट्री को सुलझाएगी, बल्कि सस्पेंस और जबरदस्त हंसी के मिश्रण से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी.
2