Alia Bhatt Hindi Speech BAFTA: बाफ्टा (BAFTA 2026) की रात पूरी तरह से आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के नाम रही, 32 वर्षीय इस अदाकारा ने लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में 'Film Not In The English Language' कैटेगरी का अवॉर्ड प्रेजेंट किया, जैसे ही आलिया स्टेज पर आईं, उन्होंने वहां मौजूद हॉलीवुड के दिग्गजों का अभिवादन "नमस्कार" कहकर किया, उन्होंने मुस्कुराते हुए हिंदी में कहा— "अगला अवॉर्ड एक ऐसी फिल्म के लिए है, जो अंग्रेजी में नहीं है" इसके बाद उन्होंने मज़ाकिया अंदाज में अंग्रेजी में जोड़ा, "अभी सबटाइटल्स मत ढूंढिए, मैं बस हिंदी में इस कैटेगरी का परिचय दे रही थी, आलिया ने अपने लुक से सबको दीवाना बना दिया, सिल्वर सीक्वेंस गाउन और उसके साथ 'सफेद फर' वाला स्टोल उन्हें किसी 'हॉलीवुड डीवा' जैसा लुक दे रहा था, आलिया ने रेड कार्पेट पर अपनी बेटी राहा को अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा बताया और कहा कि सिनेमा की कोई भाषा नहीं होती, यह सिर्फ भावनाओं का खेल है, भारतीय सिनेमा के लिए यह एक बहुत बड़ा गौरव का पल है कि प्रियंका और दीपिका के बाद अब आलिया ने भी ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स में अपनी अमिट छाप छोड़ी है.
बॉलीवुड की ‘गंगूबाई’ यानी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने 2026 के BAFTA Awards में अपनी चमक से पूरी दुनिया को चकाचौंध कर दिया, सिल्वर रंग के खूबसूरत Gucci गाउन में जब आलिया ने रेड कार्पेट पर कदम रखा, तो कैमरे थम गए, लेकिन असली जादू तब हुआ जब वे बतौर ‘प्रेजेंटर’ स्टेज पर आईं और अपनी स्पीच की शुरुआत पूरी शान के साथ ‘हिंदी’ में की, अपनी जड़ों को ग्लोबल मंच पर सम्मान देने के इस अंदाज ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है और फैंस उन्हें ‘असली ग्लोबल आइकॉन’ बता रहे हैं.
Honeymoon Cystitis: हनीमून सिस्टाइटिस एक प्रकार का यूरिन इंफेक्शन (UTI) है, जो अक्सर शारीरिक संबंध…
PM Modi on Women Reservation: भाजपा ने अपने बड़ौदा अधिवेशन में महिलाओं को आरक्षण देने…
Dhurandhar 2 BO Collection: धुरंधर 2 ने 18वें दिन रिकॉर्ड बनाते हुए 1600 करोड़ रुपये…
Sunanda Sharma Viral Video: वैसे तो अक्सर हजारों कंसर्ट होते हैं, जिनका वीडियो सोशल मीडिया…
Kolkata Crime: पश्चिम बंगाल में हैवानियत की सभी हदें अब पार हो चुकी हैं. पश्चिम…
SDM UPPSC Story: यूपीएसएससी में इस साल डिप्टी कलेक्टर के 37 पदों में से 21…