PM Modi on Women Reservation: भाजपा ने अपने बड़ौदा अधिवेशन में महिलाओं को आरक्षण देने का वादा किया था जो भाजपा ने नारी वंदन शक्ति अधिनियम लाकर पूरा किया.2029 के चुनाव में महिलाओं को आरक्षण दिया जाएगा.
2029 के चुनाव में महिलाओं को दिया जाएगा आरक्षण- पीएम मोदी
PM Modi on Women Reservation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के बारपेटा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए महिलाओं को लेकर बड़ा एलान किया हैं. पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा ने अपने बड़ौदा अधिवेशन में महिलाओं को आरक्षण देने का वादा किया था. जो भाजपा ने नारी वंदन शक्ति अधिनियम लाकर पूरा किया. 2029 के चुनाव में महिलाओं को आरक्षण दिया जाएगा.
महिला आरक्षण को लेकर उन्होंने कहा, “विकसित भारत बनाने के लिए विधानसभा में और संसद में महिलाओं की भूमिका हो, ये बहुत जरूरी है, इसलिए हमारी सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया था. इसमें महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण तय हुआ है. देश की बहन बेटियों ने 40 साल तक इसका इंतजार किया है.
इसलिए जरूरी है 2029 के लोकसभा चुनाव से ही महिलाओं को ये हक मिले. इसके लिए कानून में संशोधन आवश्यक है. इसलिए 16 अप्रैल से सरकार ने संसद का एक विशेष सत्र बुलाया है. हमने देश की सभी पार्टियों से इसकी चर्चा की है. हमने सभी से कहा है कि आइए, देश की बहनों बेटियों के हक से जुड़े इस काम को सर्वसम्मति से आगे बढ़ाएं.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के लोगों से कहा कि इस बार उनका वोट एक विकसित असम बनाने की नींव को और मजबूत करेगा. BJP असम को उन ऊंचाइयों पर ले जा रही है जिसके यहां के लोग हकदार हैं.
वहीं, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “कांग्रेस में हमेशा लंबे समय का विजन नहीं रहा. उनका ध्यान करप्शन करने के लिए शॉर्ट-टर्म फायदे पर था. विकसित असम के लक्ष्य के साथ, हम विकसित भारत के बड़े विजन की दिशा में भी काम कर रहे हैं.
इस विजन के साथ, पिछला दशक पूरी तरह से असम को डर और अस्थिरता से बाहर निकालने के लिए समर्पित था. पिछला दशक असम की पहचान बचाने के बारे में था. अगला दशक असम को आत्मनिर्भर बनाने और इसकी पहचान को ग्लोबल स्टेज पर ले जाने के बारे में होगा.”
Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…
Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस…
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…