Congratulations: मशहूर यूट्यूबर और ‘द यूके07’ (The UK07 Rider) के नाम से घर-घर में पहचाने जाने वाले अनुराग डोभाल और उनकी पत्नी रीतिका चौहान के लिए यह दिन बेहद ही खास है, आपको बता दें कि इस कपल ने एक प्यारे से बच्चे का अपने घर में स्वागत किया है, अनुराग और रितिका ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स और फॉलोअर्स को यह बड़ी खुशखबरी दी है, जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर शेयर हुई, तो उनके सभी चाहने वालों के बीच एक खुशी की लहर छा गई.
ऐसे ही दोनों का एक वीडियो इंटरनेट पर भी वायरल हुआ है जिसमें अनुराग को अपने पहले बच्चे को गोद में लेकर बैठा देख सभी लोग भावुक हो गए, साथ ही रीतिका को भी लोग हिम्मत से काम लेने के लिए सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं, और कमेंट सेक्शन में इस नए माता-पिता को लोग और उनके चाहने वाले ढेर सारी शुभकामनाएं देते नजर आए.