Live
Search
HomeVideosबदायूं में ‘नफरत’ का नाच! क्या अब दाढ़ी और टोपी देखकर होगा फैसला? मदरसे का चंदा मांगने गए बुजुर्ग को बुरी तरह पीटा…

बदायूं में ‘नफरत’ का नाच! क्या अब दाढ़ी और टोपी देखकर होगा फैसला? मदरसे का चंदा मांगने गए बुजुर्ग को बुरी तरह पीटा…

Written By: Aksha Choudhary
Last Updated: 2026-02-22 15:41:15

बदायूं की सड़कों पर जो हुआ, वो सिर्फ एक मारपीट की घटना नहीं है, बल्कि हमारे समाज के गिरते स्तर का आईना है, बुजुर्ग और उनके साथी जब मदरसे का चंदा मांगने निकले, तो उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि उनकी 'दाढ़ी और टोपी' किसी की नफरत का निशाना बन जाएगी, वायरल वीडियो में दिख रहा वह मंजर विचलित करने वाला है, जहां एक जवान युवक एक लाचार बुजुर्ग को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहा है, क्या हमारे देश में अब किसी की पहचान देखकर यह तय होगा कि उसे सम्मान मिलेगा या लात-घूंसे? आखिर लोगों के दिलों में एक-दूसरे के धर्म के प्रति इतना जहर कहां से भर गया है कि चंदे जैसी छोटी सी बात पर कोई खून का प्यासा हो जाए? प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह के मुताबिक, आरोपी को जेल भेज दिया गया है और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जा रही है, लेकिन क्या कानूनी कार्रवाई उस नफरत का इलाज कर पाएगी जो समाज की रगों में फैल रही है?

Madrasa Donation Dispute: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है, इस्लामनगर क्षेत्र के कस्बा रुदायन में एक युवक ने एक बुजुर्ग समेत तीन लोगों की सरेआम पिटाई की, पहले खबर आई कि विवाद स्कूटी को साइड ना देने पर हुआ, लेकिन अब जो सच्चाई सामने आई है वो और भी डरावनी है, पीड़ित का कहना है कि वे मदरसे के लिए चंदा मांगने गए थे, जिसे देखकर युवक आगबबूला हो गया और उन्हें बेरहमी से पीटने लगा, आरोपी जेल में है, लेकिन यह घटना दिल में भरे उस ‘जहर’ की गवाही दे रही है जो धर्म के नाम पर समाज को खोखला कर रहा है.

MORE NEWS