Live TV
Search
HomeVideosबागेश्वर में बेटियों के साथ सरेआम गुंडागर्दी परिजनों का आरोप, छेड़खानी का विरोध करने पर कमरे में बंद कर किया टॉर्चर!

बागेश्वर में बेटियों के साथ सरेआम गुंडागर्दी परिजनों का आरोप, छेड़खानी का विरोध करने पर कमरे में बंद कर किया टॉर्चर!

Written By: Aksha Choudhary
Last Updated: 2026-04-09 18:56:04

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाला वीडियो वायरल हुआ है, इसमें लक्की कठायत, योगेश गढ़िया, तनुज गढ़िया और दक्ष फर्शवाण नाम के युवक दो नाबालिग लड़कियों को एक कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटते और गालियां देते नजर आ रहे हैं, लड़कियां डर के मारे हाथ जोड़कर रो रही हैं, लेकिन आरोपी उन पर रहम करने के बजाय उन्हें 'मुर्गा' बनने पर मजबूर कर रहे हैं और मारपीट कर रहे हैं, परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए योगेश गढ़िया को गिरफ्तार कर लिया है.

Bageshwar Kapkot Minor Girls Beaten Viral Video: यह घटना समाज के उस घिनौने चेहरे को दिखाती है जहां कुछ युवक अपनी कुंठा निकालने के लिए कमजोरों और बच्चों को निशाना बनाते हैं, लड़कियों को कमरे में लॉक कर दिया गया था ताकि वे भाग ना सकें या मदद के लिए चिल्ला ना सकें, यह सोची-समझी साजिश और ‘क्रिमिनल माइंडसेट’ को दर्शाता है, बागेश्वर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए छेड़खानी मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में FIR दर्ज की है, एक आरोपी सलाखों के पीछे है और बाकी दो की तलाश में छापेमारी जारी है गिरफ्तारी के समय पुलिस पर हमला करने की कोशिश यह बताती है कि इन अपराधियों में कानून का बिल्कुल खौफ नहीं था, इस घटना ने उत्तराखंड जैसे शांत प्रदेश में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, लोग मांग कर रहे हैं कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ ‘फास्ट ट्रैक कोर्ट’ में मुकदमा चलाकर नजीर पेश की जाए.

MORE NEWS