Live
Search
HomeVideosसावधान! राजस्थान में जमीन से निकला ‘जहर’, क्या ऑयल पाइपलाइन के प्रेशर ने पैदा किया ये नया संकट या वजह कुछ और?

सावधान! राजस्थान में जमीन से निकला ‘जहर’, क्या ऑयल पाइपलाइन के प्रेशर ने पैदा किया ये नया संकट या वजह कुछ और?

Written By: Aksha Choudhary
Edited By: Hasnain Alam
Last Updated: 2026-03-02 18:08:23

Barmer Crude Oil Leakage: बाड़मेर का काउखेड़ा गांव इन दिनों एक रहस्यमयी और डरावनी घटना का गवाह बना हुआ है, पास ही स्थित ऑयल फील्ड की वजह से इस क्षेत्र में तेल होने की बात तो सबको पता थी, लेकिन जमीन फाड़कर तेल का इस तरह बाहर आना किसी डिजास्टर से कम नहीं है, लगभग दो दिनों से जारी इस रिसाव ने किसान के खेत को 'तेल के तालाब' में बदल दिया है, ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने ऐसा मंजर पहले कभी नहीं देखा, सुरक्षा के लिहाज से यह बेहद क्रिटिकल मामला है क्योंकि क्रूड ऑयल अत्यधिक ज्वलनशील होता है, किसान परिवार अपनी और अपने मवेशियों की जान को लेकर पैनिक में है, विशेषज्ञों का मानना है कि अंडरग्राउंड पाइपलाइन में लीकेज या प्रेशर की वजह से ऐसा हो सकता है, अब सवाल यह है कि इस बर्बादी का हर्जाना कौन देगा और क्या यह गांव किसी बड़ी तबाही की कगार पर खड़ा है? अब किसान की भी एक शिकायत है जब उसकी जमीन से तेल निकल रहा है तो उसी पर खेत के अंदर जाने से कंपनी ने प्रतिबन्ध लगा दिया है.

राजस्थान के बाड़मेर से एक ऐसी शॉकिंग खबर आई है जिसे सुनकर हर कोई दंग है, यहां के काउखेड़ा गांव में एक किसान के खेत की जमीन अचानक फट गई और उसमें से पानी नहीं, बल्कि क्रूड ऑयल (कच्चा तेल) निकलने लगा, पिछले 40 घंटों से लगातार तेल का रिसाव हो रहा है, जिससे पूरा इलाका एक टेंशन ज़ोन में बदल गया है, किसान बुरी तरह डरे हुए हैं क्योंकि उनकी उपजाऊ जमीन पूरी तरह बर्बाद हो रही है, इस अनएक्सपेक्टेड घटना ने सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, लोगों को डर है कि कहीं कोई बड़ा हादसा ना हो जाए, प्रशासन और ऑयल कंपनी की टीम मौके पर पहुंच गई है, लेकिन गांव वालों के चेहरे पर अपनी सुरक्षा और भविष्य को लेकर साफ डर देखा जा सकता है.

MORE NEWS