Live
Search
HomeVideosपटना में कॉन्स्टेबल ने CPR देकर बचाई CISF जवान की जान, सोशल मीडिया पर ‘बिहार पुलिस’ की जय-जयकार!

पटना में कॉन्स्टेबल ने CPR देकर बचाई CISF जवान की जान, सोशल मीडिया पर ‘बिहार पुलिस’ की जय-जयकार!

Written By: Aksha Choudhary
Last Updated: 2026-03-24 12:34:35

बिहार की राजधानी पटना के मीठापुर बाईपास इलाके में बिहार पुलिस के ट्रैफिक कॉन्स्टेबल अंजनी कुमार गौरव ने अपनी वीरता और सूझबूझ से एक CISF जवान कुंदन कुमार की जान बचा ली, ड्यूटी के दौरान जब उन्होंने देखा कि एक जवान अचानक सड़क पर अचेत होकर गिर पड़ा है, तो उन्होंने बिना समय गंवाए उसे CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देना शुरू किया, कॉन्स्टेबल की इस त्वरित कार्रवाई की बदौलत जवान को कुछ ही सेकेंड्स में होश आ गया, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जहां लोग बिहार पुलिस की ट्रेनिंग और उनके मानवीय दृष्टिकोण की जमकर सराहना कर रहे हैं.

Bihar Police CPR Viral Video Patna 2026: यह घटना रविवार, 22 मार्च 2026 की है जिसने यह साबित कर दिया कि सही समय पर लिया गया सही फैसला किसी की जिंदगी बदल सकता है, बताया जा रहा है CISF जवान कुंदन कुमार अपनी तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल जा रहे थे, लेकिन मीठापुर बाईपास के पास वे अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़े,फरिश्ता बनकर मौके पर तैनात ट्रैफिक कॉन्स्टेबल अंजनी कुमार गौरव ने स्थिति की गंभीरता को तुरंत भांप लिया, उन्होंने देखा कि जवान के शरीर में अकड़न हो रही थी और पसीना ज्यादा आ रहा था, जो हार्ट अटैक के लक्षण हो सकते थे, अंजनी ने बताया कि उन्होंने पुलिस ट्रेनिंग के दौरान सीखी गई CPR तकनीक का इस्तेमाल किया, लगभग 30 सेकेंड तक लगातार चेस्ट कंप्रेशन देने के बाद जवान की सांसें वापस लौट आईं, जब जवान को होश आया, तो वहां मौजूद उनके परिजन और राहगीर भावुक हो गए, परिजनों ने कॉन्स्टेबल को ‘भगवान का रूप’ बताते हुए उनका धन्यवाद किया.

MORE NEWS