Live
Search
HomeVideosतवांग में कुदरत का कहर: भारी बर्फबारी से थमी जिंदगी, BRO के जांबाजों ने चीरा ‘बर्फ का पहाड़’, देखें वीडियो!

तवांग में कुदरत का कहर: भारी बर्फबारी से थमी जिंदगी, BRO के जांबाजों ने चीरा ‘बर्फ का पहाड़’, देखें वीडियो!

Written By: Aksha Choudhary
Last Updated: 2026-02-18 12:39:22

अरुणाचल प्रदेश की बर्फीली चोटियों पर कुदरत और इंसान के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, तवांग जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात की वजह से शोंगात्सेर झील से पीटी त्सो तक का इलाका पूरी तरह कट गया था, यह रास्ता रक्षा बलों की आवाजाही के लिए सामरिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है, भारी हिमपात के कारण सड़कों पर कई फीट तक बर्फ जमा हो गई थी, जिसे हटाना एक बड़ी चुनौती थी, सीमा सड़क संगठन (BRO) के कर्मियों ने हमेशा की तरह अपनी सतर्कता और बहादुरी का परिचय दिया, मिशन 'रास्ता बहाली' के तहत भारी मशीनों और अटूट साहस के साथ बर्फ के ब्लॉक को हटाया गया, BRO की इस मुस्तैदी की वजह से ना केवल सैन्य रसद की सप्लाई जारी रही, बल्कि वहां फंसे नागरिकों को भी बड़ी राहत मिली.

Tawang Snowfall Update: अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में भारी बर्फबारी की वजह से रास्ते पूरी तरह बंद हो गए थे, शोंगात्सेर झील और पीटी त्सो इलाके के बीच बर्फ की एक मोटी चादर बिछ गई, जिससे सेना और आम लोगों की आवाजाही थम गई, ऐसी कठिन परिस्थिति में सीमा सड़क संगठन (BRO) के जवान देवदूत बनकर सामने आए, उन्होंने हाड़ कपा देने वाली ठंड में दिन-रात काम करके इस रास्ते को दोबारा खोल दिया, ताकि भारतीय सेना और स्थानीय लोगों को कोई परेशानी ना हो.

MORE NEWS