Live
Search
HomeVideosबुलंदशहर में रक्षक ही बना ‘भक्षक’; इन्फ्लूएंसर की आबरू से सौदा करने चला पुलिसकर्मी! देखें वीडियो

बुलंदशहर में रक्षक ही बना ‘भक्षक’; इन्फ्लूएंसर की आबरू से सौदा करने चला पुलिसकर्मी! देखें वीडियो

Written By: Aksha Choudhary
Last Updated: 2026-02-19 13:22:24

बुलंदशहर का यह मामला कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा के दावों की पोल खोल रहा है, एक लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ने फैज अंसारी नाम के युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जो उसकी वीडियो चोरी कर इंस्टाग्राम पर अभद्र गालियां देता था, इस परेशानी से निजात पाने के लिए वो पुलिस के पास पहुंची, जहां उसकी मुलाकात सिपाही कुलदीप राठी से हुई, हैरत की बात यह है कि जिस सिपाही को पीड़िता की रक्षा करनी थी, वही उसे अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश करने लगा, आरोपी पुलिसकर्मी ने मदद करने के बहाने पीड़िता से मिलने का दबाव बनाया और अश्लील मांगें (सेक्स डिमांड) रख दीं, एक तरफ बाहरी गुंडा 'फैज' उसे सोशल मीडिया पर टॉर्चर कर रहा है, तो दूसरी तरफ वर्दी की आड़ में बैठा 'कुलदीप' उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है, पीड़िता ने अब इस दोहरे जुल्म के खिलाफ आवाज उठाई है, मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है, सवाल यह उठता है कि अगर पुलिस स्टेशन ही महिलाओं के लिए असुरक्षित हो जाएंगे, तो वे न्याय के लिए कहां जाएंगी?

Bulandshahr Police Influencer Exploitation: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से खाकी को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, एक महिला सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर, जो फैज अंसारी (Faiz Ansari) नाम के शख्स की बदतमीजी और गालियों से परेशान होकर पुलिस के पास मदद मांगने गई थी, उसे क्या पता था कि वर्दी के पीछे एक और ‘भेड़िया’ बैठा है, सिपाही कुलदीप राठी (Kuldeep Rathi) ने मदद के बदले मर्यादा की सारी हदें पार करते हुए महिला से सेक्स की डिमांड कर डाली। अब पीड़िता दोहरी दहशत में जीने को मजबूर है.

MORE NEWS