सोशल मीडिया पर एक पैरोडी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दो युवक सैन्य अनुशासन की जबरदस्त नकल उतारते नजर आ रहे हैं, वीडियो में एक युवक हाथ में झाड़ू लेकर भारी कदमों से मार्च करते हुए अपने 'ऑफिसर' के पास पहुंचता है और चिल्लाकर रिपोर्ट करता है कि सफाई पूरी हो चुकी है, वह पूरे गंभीर अंदाज में 'पोंछा' लगाने की अनुमति मांगता है, इस साधारण से घरेलू काम को जिस तरह से एक गंभीर सैन्य मिशन की तरह पेश किया गया है, उसने नेटिजन्स को काफी प्रभावित किया है.
Cadet Drill Parody Viral Video: यह वीडियो उन लोगों के लिए बेहद खास है जिन्होंने स्कूल या कॉलेज में NCC की ट्रेनिंग ली है, वीडियो की शुरुआत एक युवक के ‘हाई-स्टेप’ मार्चिंग के साथ होती है, जो कंधे पर राइफल की जगह झाड़ू रखे हुए है, वह अपने साथी (जो ऑफिसर बना है) के सामने जोर से पैर पटककर रुकता है और कड़क आवाज में सैल्यूट मारकर सफाई का स्टेटस अपडेट देता है, सबसे मजेदार हिस्सा वह है जब वह पूरी गंभीरता के साथ “पोंछा लगाने की अनुमति” मांगता है और सामने वाला शख्स भी उतनी ही शिद्दत से उसे ‘परमिशन’ देता है उनकी बॉडी लैंग्वेज, चेहरे की गंभीरता और जूतों की आवाज बिल्कुल असली ड्रिल जैसी है, जो इस साधारण कॉमेडी को बेहद खास बनाती है, कमेंट सेक्शन में लोग उनकी ‘कमांड’ और ‘टाइमिंंग’ की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
Odisha News: ओडिशा के नयागढ़ जिले से एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया…
IPL 2026 के करो या मरो के मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेइंग-XI में 5…
राजस्थान पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिस पर 50 हजार का…
Ulhasnagar News: उल्हासनगर के शाहद ईस्ट ईलाके में रिलायंस डिजिटल के सामने एक चलती टोयोटा…
German Model Lizlaz Video: जर्मन मॉडल और इंफ्लुएंसर लिजलाज ने एक इंटरव्यू में बताया कि…
Punjab BJP Office Attack: तरनतारन में सोमवार दिनदहाड़े बीजोपी दफ़्तर पर हमला हुआ. इस घटना…