Live
Search
HomeVideosकैफे में ‘छिपे हुए कैमरों’ का खेल! लड़कियों का सीक्रेट वीडियो बनाते पकड़ा गया ‘रसूखदार’ मनचला बोला, चाचा SP हैं पुलिस बुलाकर देख लो

कैफे में ‘छिपे हुए कैमरों’ का खेल! लड़कियों का सीक्रेट वीडियो बनाते पकड़ा गया ‘रसूखदार’ मनचला बोला, चाचा SP हैं पुलिस बुलाकर देख लो

Written By: Aksha Choudhary
Last Updated: 2026-03-31 14:48:22

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक घटना ने कैफे और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं, 4 दोस्तों का एक ग्रुप 3 लड़कियां, 1 लड़का एक कैफे में जन्मदिन मनाने गया था, पास की टेबल पर बैठे दो युवकों में से एक ने चालाकी से अपना फोन निकाला और खुद की वीडियो बनाने का नाटक करते हुए कैमरे को लड़कियों की ओर झुका दिया ताकि उनका बिना सहमति (Consent) वीडियो रिकॉर्ड कर सके, एक लड़की की नजर उस पर पड़ गई और उसने अपने दोस्त को बताया, जब दोस्त ने आरोपी को पकड़कर पुलिस बुलाने की धमकी दी, तो आरोपी ने बिना किसी डर के अपना फोन दिखाया जिसके वॉलपेपर पर एक पुलिस इंस्पेक्टर की फोटो थी, उसने घमंड में कहा कि उसके चाचा SP हैं और उसके पास बहुत पैसा है, पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी.

Cafe Molestation Secret Recording 2026: यह घटना पावर (Power) के दुरुपयोग और महिलाओं के प्रति बढ़ते ‘डिजिटल अपराध’ का जीता-जागता उदाहरण है, आरोपी ने बहुत ही शातिर तरीके से फोन को ‘एंगल’ देकर लड़कियों की रिकॉर्डिंग की, जिससे आम तौर पर किसी को शक ना हो पकड़े जाने पर माफी मांगने के बजाय ‘SP चाचा’ और ‘पैसे’ की धौंस देना यह बताता है कि ऐसे लोग कानून को अपनी जेब में समझते हैं, कैफे जैसे स्थानों पर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, जहां ‘पढ़े-लिखे’ दिखने वाले लोग भी ऐसी घिनौनी हरकतें कर रहे हैं, सोशल मीडिया के ज़रिये लोग मांग कर रहे हैं कि ऐसे ‘रसूखदारों’ के खिलाफ और भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि उनके ‘वर्दी वाले रिश्तेदारों’ का नाम खराब ना हो और न्याय मिल सके और दुसरो के दम पर रॉब दिखने वाले और पुलिस प्रशासन को हलके में लेने का अंजाम पता चल सके.

MORE NEWS